फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   अयोध्या रेलवे स्टेशन का उच्चीकरण शुरू

अयोध्या रेलवे स्टेशन का उच्चीकरण शुरू

Thu, 03 Jan 2019 12:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jan 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
अयोध्या रेलवे स्टेशन का उच्चीकरण शुरू
107 करोड़ से मंदिर मॉडल के रूप में विकसित होगा अयोध्या रेलवे स्टेशन
विज्ञापन

अयोध्या। अयोध्या रेलवे स्टेशन का उच्चीकरण कार्य शुरू हो चुका है। 107 करोड़ रुपये की लागत से अयोध्या रेलवे स्टेशन को मंदिर मॉडल के रूप में विकसित करने की तैयारी है। स्टेशन को इस रूप में विकसित किया जाना है कि अयोध्या स्टेशन पर उतरते ही मंदिर में प्रवेश करने का अहसास होगा। स्टेशन के उच्चीकरण के लिए प्रथम चरण का कार्य तेजी से चल रहा है।

प्लेटफार्म व फुट ओवर ब्रिज का काम पूरा होने को है। अयोध्या रेलवे स्टेशन के उच्चीकरण कार्य के प्रथम चरण में स्टेशन बिल्डिंग का निर्माण, स्टेशन के सामने मौजूद क्षेत्र का सुधार, यात्री प्रसाधन के लिए अतिरिक्त क्षेत्र की व्यवस्था और सहायक सुविधाएं, सभी प्लेटफार्म के ऊपर आच्छादित एकल छज्जा निर्माण, वाहनों के लिए पार्किंग स्थल और सहायक स्थल का विस्तारीकरण होना है।
विज्ञापन


द्वितीय चरण में पश्चिम दिशा से नवीन प्रवेश मार्ग का निर्माण होगा। आधुनिक सुविधा युक्त दो यात्री सेतु का होगा निर्माण, स्टेशन बिल्डिंग तथा दूसरे प्रवेश द्वार का निर्माण होगा। सभी प्लेटफार्म के ऊपर छत का निर्माण होना है। स्टेशन अधीक्षक महेंद्र नाथ मिश्र ने बताया कि राइट्स संस्था द्वारा निर्माण कार्य कराया जा रहा है। फुटओवर ब्रिज, प्लेटफार्म सहित अन्य निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन परिसर में एक लाख श्रद्धालुओं के ठहरने की व्यवस्था होगी। पुराने भवन को नए भवन में तब्दील किया जाएगा। नया रेलवे स्टेशन 140 मीटर लंबा व 32 मीटर चौड़ा होगा। यहां रेलवे कर्मचारियों के पुराने आवासीय मकान को गिराकर 53 नये मकान का निर्माण स्टेशन के बायीं तरफ किया जाएगा। साढ़े दस मीटर चौड़ी सड़क का भी निर्माण होगा, दोनों तरफ से प्रवेश के रास्ते होंगे। विशाल पार्किंग की व्यवस्था होगी। स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि स्टेशन व पार्किंग के बीच में एक गार्डन भी विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed