फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   अयोध्या सहित अन्य व पर्यटन स्थलों पर होगा गाइड पंजीकरण-जोशी

अयोध्या सहित अन्य व पर्यटन स्थलों पर होगा गाइड पंजीकरण-जोशी

Wed, 30 May 2018 10:48 PM IST
Updated Wed, 30 May 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या सहित अन्य व पर्यटन स्थलों पर होगा गाइड पंजीकरण-जोशी
अयोध्या समेत अन्य व पर्यटन स्थलों पर होगा गाइड पंजीकरण
विज्ञापन

फैजाबाद। पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि अयोध्या समेत प्रदेश के हर पर्यटन स्थल व धार्मिक स्थलों पर गाइड का पंजीकरण, प्रशिक्षण और परिचयपत्र से लैस किया जाएगा। जिससे श्रद्धालुओं व पर्यटकों को किसी भी प्रकार की ठगी व धोखाधड़ी से बचाया जा सके।

सर्किट हाउस में बुधवार को अधिकारियों के साथ बैठक में उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं व पर्यटकों को सहयोग प्रदान करने वाले सभी गाइड क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी के कार्यालय से संपर्क कर अपना रजिस्ट्रेशन कराकर परिचयपत्र के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करें। गाइड क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी कार्यालय के टेलीफोन नंबर 05278-223214 पर संपर्क कर सकते है। अयोध्या पुराना बस स्टेशन को सरफेश पार्किंग के रूप में व नए बस स्टेशन के प्रोजेक्ट पर तेजी से कार्य कराने का भी निर्देश दिया। अयोध्या की ओर आने वाले हर रास्ते/मार्ग प्रवेश द्वार जहां भी भूमि उपलब्ध हो वहां बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण कराने के लिए वन विभाग को कार्य योजना प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed