{"_id":"5b0af3044f1c1b9f6e8b4d98","slug":"191527444228-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदी के फरार होने के मामले में चार सिपाही निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंदी के फरार होने के मामले में चार सिपाही निलंबित
Updated Mon, 28 May 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंदी के फरार होने के मामले में चार सिपाही निलंबित
फैजाबाद। जिला कारागार से शनिवार की दोपहर लखनऊ इलाज के लिए गया बंदी कृष्ण कुमार सुरक्षा में लगे चार सिपाहियों को चकमा देकर फरार हो गया था। मामले में चारों सिपाहियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एसएसपी डॉ. मनोज कुमार ने उन्हें निलंबित कर विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए हैं। वहीं इस संदर्भ में एक केस लखनऊ के संबंधित थाने में दर्ज कराया गया है।
ध्यान रहे कि जिला कारागार में हत्या के प्रयास के एक मामले में थाना बीकापुर के रामनगर का रहने वाला कृष्ण कुमार बंद था। वह मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा था। न्यायालय के आदेश पर उसे सिविल पुलिस के चार सिपाही 21 मई को लखनऊ इलाज के लिए ले गए थे। उसका उपचार केजीएमयू में चल रहा था। शनिवार दोपहर वह टॉयलेट के बहाने वहां से फरार हो गया। इस संदर्भ में रविवार को कार्रवाई करते हुए एसएसपी डॉ. मनोज कुमार ने बंदी की सुरक्षा में तैनात सिपाही राहुल पांचाल, रोहित यादव, राहुल यादव व मिंटू सिंह को निलंबित कर उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने का आदेश दिया है। एसपी ग्रमीण संजय कुमार ने बताया कि मामले में लखनऊ पुलिस ने संबंधित थाने में एक केस भी दर्ज कराया है। फरार हुए बंदी की तलाश की जा रही है।