फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   शिक्षामित्रों में उबाल, फूंका सीएम का पुतला

शिक्षामित्रों में उबाल, फूंका सीएम का पुतला

Thu, 07 Sep 2017 11:32 PM IST
Updated Thu, 07 Sep 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
शिक्षामित्रों में उबाल, फूंका सीएम का पुतला
सरकार की वादाखिलाफी से भड़के, किया प्रदर्शन
विज्ञापन

फैजाबाद। सरकार की वादाखिलाफी से आक्रोशित सैकड़ों शिक्षामित्रों ने गुरुवार को बीएसए कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। इस दौरान रोडवेज तक मार्च निकाल जमकर नारेबाजी की और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला भी जलाया।

सरकार से त्वरित निर्णय लेते हुए समान कार्य समान वेतन के आदेश को पारित कराने की मांग की। शिक्षामित्रों के तल्ख तेवरों से हलकान पुलिस बल बीएसए ऑफिस पर पूरे दिन मौजूद रहा। शिक्षामित्रों ने गुरुवार को सुबह से अपनी मांगों को लेकर बीएसए ऑफिस पर अनवरत धरना-प्रदर्शन का एलान किया।
विज्ञापन


बीएसए कार्यालय पर आक्रोशित शिक्षामित्रों ने कार्यालय से रोडवेज तक मार्च निकालकर सरकार की वादाखिलाफी का विरोध जताया। इस दौरान जमकर नारेबाजी की। इस बीच नगर मजिस्ट्रेट सीएल मिश्रा ने शिक्षामित्रों का ज्ञापन लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही सिटी मजिस्ट्रेट ने शिक्षामित्रों को आश्वस्त किया कि उनकी मांग को मुख्यमंत्री के पास भेज दिया जाएगा। इससे पहले शिक्षामित्रों ने संयुक्त संघर्ष मोर्चा के बैनर तले प्रदर्शन किया। शिक्षामित्रों के आक्रोश को देखते हुए बीएसए कार्यालय के अधिकांश कर्मचारी भी सकते में रहे।

आदर्श समायोजित शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के जिला उपाध्यक्ष अरविंद दुबे, प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय कोषाध्यक्ष विश्वनाथ सिंह, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष संजय सिंह, आदर्श समायोजित शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के महासचिव रामजी द्विवेदी, समिति के जिलाध्यक्ष विजय वर्मा आदि ने कहा कि सरकार जल्द निर्णय ले अन्यथा आरपार की लड़ाई होगी।


आदर्श समायोजित शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी अनूप द्विवेदी ने कहा कि जल्द ही दिल्ली में बड़े आंदोलन की घोषणा की जाएगी। शुक्रवार को सभी शिक्षामित्रों को 10 बजे बीएसए कार्यालय पर बुलाया गया है । प्रदर्शन में सचिन त्रिपाठी, राजेश मिश्रा, अरुण सिंह, अनिल पाण्डेय, रामदर्शन, शैलेंद्र निषाद, प्रमोद सिंह, भरत सिंह, गौरी शंकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed