{"_id":"595938c94f1c1b810a8b464e","slug":"191499019465-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैकेनिक को हाकी और डंडे से पीटा, भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैकेनिक को हाकी और डंडे से पीटा, भर्ती
Updated Sun, 02 Jul 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैकेनिक को हॉकी और डंडे से पीटा, भर्ती
तारुन/रामपुरभगन। बाजार रामपुरभगन में एक बाइक एजेंसी पर मैकेनिक का काम कर रहे युवक को शनिवार की रात साढ़े आठ बजे तीन लोगों ने मुंह में कपड़ा बांधकर हॉकी-डंडे से पिटाई कर फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल मैकेनिक रामपुरभगन निवासी आकाश निषाद पुत्र मंशाराम को तारुन के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घायल के पिता मंशाराम ने बताया कि बाइक एजेंसी से काम करके आकाश घर आ रहा था, सुनसान रास्ते में हाकी डंडे से लैस 3 बदमाशों ने जिसमें दो बदमाश अपने चेहरे पर कपड़ा लपेटे थे उसे रोककर मुंह में कपड़ा ठूंस कर हाकी डंडे से पीटने लगे। इससे उसके शरीर पर काफी चोटें आई। इस दौरान आरोपियों ने उसके जेब में रखा 400 रुपया भी लूट लिए। चौकी प्रभारी योगेंद्र मिश्रा ने बताया कि मुकदमा लिखा गया है, दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की ता रही है।
इसी एजेंसी पर हुआ था विवाद
बता दें कि पिछले महीने इसी बाइक एजेंसी पर छह लोगों ने गाड़ी सर्विस कराने को लेकर हुए विवाद में एजेंसी मालिक शशि कपूर की पिटाई कर दी थी। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि 4 लोग अभी तक फरार हैं, इस विवाद में मैकेनिक ने अपने मालिक का पक्ष लिया था।