{"_id":"2012daf79340fb622199b98b61a32342","slug":"19-cm-increase-in-water-level-close-to-the-red-mark-sarayu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"19 सेमी बढ़ा जलस्तर, सरयू लाल निशान के करीब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
19 सेमी बढ़ा जलस्तर, सरयू लाल निशान के करीब
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2015 10:30 PM IST
विज्ञापन
हालांकि अभी भी सरयू का जलस्तर लाल निशान से पांच सेमी नीचे है। लेकिन जलस्तर में हो रही बढ़ोत्तरी से सोमवार को नदी के लाल निशान 92.730 मीटर को पार करने की संभावना जताई जा रही है।
जलस्तर में हो रही तेजी ने जिले में बाढ़ के खतरे की घंटी बजा दी है। वहीं शहर क्षेत्र के गुप्तारघाट में सरयू की लहरें बुर्ज को छूने को बेताब हो रहीं हैं तो कछारीय इलाकों में कटान का भी खतरा बढ़ने लगा है।
शुक्रवार को सरयू का जलस्तर शाम चार बजे 92.490 मीटर पर सुबह चार बजे से स्थिर था। 48 घंटे में नदी के जलस्तर ने 19 सेंटीमीटर की बढ़ोत्तरी दर्ज की है। हालांकि सरयू अभी भी खतरे के निशान से पांच सेंटीमीटर नीचे है।
विज्ञापन
नदी का जलस्तर डेढ़ से एक सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रही है। आशंका है कि सोमवार को सरयू लाल निशान पार कर जाएगी। जिससे जिले में बाढ़ का खतरा भी बढ़ जाएगा।
सदर तहसील के पूरा व मया ब्लॉक क्षेत्र समेत रुदौली व सोहावल के कछारीय इलाकों में बाढ़ के संभावित खतरे से हलचल शुरू हो गई है। वहीं शहर के गुप्तारघाट, निर्मली कुंड, मीरनघाट आदि नदी से सटे इलाकों में कटान का खतरा भी गहराने लगा है।
केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक रविवार की शाम चार बजे सरयू का जलस्तर 92.680 मीटर था। अनुमान है कि सोमवार को जलस्तर सुबह आठ बजे तक 92.950 मीटर तक पहुंचने की आशंका है।