फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   19.6 mm. The relief from the humid rain

19.6 मिमी. बारिश ने उमस से दी राहत

Thu, 16 Jul 2015 09:56 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 16 Jul 2015 09:56 PM IST
विज्ञापन
खेत, गड्ढे व पोखरे (तालाब) भरे तो नहीं, लेकिन तली में कुछ पानी जरूर जमा हो गया। शहर के कई सड़कों में पानी भर गया है। रेलवे स्टेशन के ट्रैक पर तथा सब-वे में पानी भर गया है।
विज्ञापन


मौसम विभाग ने शुक्रवार व शनिवार को भी बरसात होने की संभावना जताई है। बीती रात से गुरुवार दोपहर तक समूचे जिले में कहीं हल्की तो कहीं तेज वर्षा हुई। इस किसानों को खासा लाभ मिला है।
विज्ञापन


खेतों में रोपी गई बेरन को जीवनदान मिला है। नगर में राजकीय इंटर कॉलेज, पुलिस लाइन-रेलवे स्टेशन मार्ग, मोदहा, वजीरगंज, लालबाग, कुम्हारन टोला, बुद्धनगर जनौरा, रोडवेज बस स्टैंड, अंगूरीबाग स्कूल, कंधारी बाजार आर्य कन्या गली में पानी भर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे प्लेटफॉर्म, उच्च श्रेणी प्रतीक्षालय, मुसाफिरखाना और कार्यालयों में भरते पानी से बैठना और खड़ा हो पाना मुश्किल हो गया। पार्सल ऑफिस में रखा माल पानी में भीगता रहा।

रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म एक का ट्रैक पानी में डूब गया। यही हाल दो और तीन नंबर का भी हुआ। प्लेटफार्म दो-तीन पर जाने के लिए बने भूमिगत मार्ग में गांठ तक पानी भर गया।


नरेंद्रदेव कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान विभाग के वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि गुरुवार को जिले भर में 19.6 मिमी. तक वर्षा रिकॉर्ड की गई है।

बंगाल की खाड़ी से चला और कुछ दिनों से सुस्त पड़ा पूर्वी मानसून सक्रिय हो गया है। शुक्रवार और शनिवार को भी वर्षा होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed