फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   मतदान कराने को लगाईं विधानभावार इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनें

मतदान कराने को लगाईं विधानभावार इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनें

Sat, 30 Mar 2019 11:34 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Mar 2019 11:34 PM IST
विज्ञापन
मतदान कराने को लगाईं विधानभावार इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनें
अयोध्या। लोकसभा चुनाव में मतदान के लिए विधानसभा क्षेत्रों में लगने वाली इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनें तय कर दी गईं हैं। अब यही मशीनें मतदान के दौरान संबंधित विधानसभा क्षेत्रों के बूथों पर लगाई जाएंगी। मशीनें रेंडम विधि से लगाई गई हैं। कुल बूथों के सापेक्ष 12 फीसदी बढ़ोतरी के साथ मशीनें लगाई गई हैं।
विज्ञापन



जिले के सभी पांच विधानसभा क्षेत्रों के लिए कुल 2354 बैलेट यूनिट व कंट्रोल यूनिट और 22 फीसदी अधिक कुल 2563 वीवी पैट का प्रथम रेंडमाइजेशन (यादृच्छीकरण) आनलाइन किया गया। विकास भवन स्थित जिला सूचना विज्ञान केंद्र के वीडियो कान्फ्रेंसिंग रूम में डीएम अनुज कुमार झा ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को रेंडमाइजेशन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बताया कि लगाई गई ईवीएम को विधानसभा क्षेत्रवार सीरियल नंबर का मिलान कर स्ट्रांग रूम में रखा जाएगा।
विज्ञापन



उपजिला निर्वाचन अधिकारी पीडी गुप्त ने बताया कि अयोध्या विधानसभा क्षेत्र के 396 बूथों के लिये 444 बीयू व सीयू और 484 वीवी पैट, मिल्कीपुर के 436 बूथों के लिए 489 बीयू व सीयू और 532 वीवी पैट, बीकापुर के 419 बूथों के लिए 470 बीयू व सीयू और 512 वीवी पैट, गोसाईगंज के 453 बूथों के लिए 508 बीयू व सीयू और 553 वीवी पैट तथा रूदौली विधानसभा क्षेत्र के लिए 443 बीयू व सीयू और 482 वीवी पैट लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसमें बूथों के सापेक्ष 12 फीसदी रिजर्व बैलेट यूनिट व कंट्रोल यूनिट और 22 प्रतिशत रिजर्व वीवी पैट सम्मिलित हैं। इस मौके पर सीडीओ अभिषेक आनंद, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी संजीव के साथ राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि एनसीपी के अनिल कुमार जायसवाल, बसपा के मुस्तफा अली, सपा के कृष्ण कुमार पटेल, भाजपा के संजीव सिंह, कांग्रेस के उग्रसेन मिश्र, सुनील पाठक और आरएलडी के अजय कुमार, एसओसी बीडी पांडेेय व निर्वाचन पटल सहायक मो. तौसीफ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed