{"_id":"5bcb6e43bdec22696e0e4690","slug":"181540058691-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"22 अक्तूबर से प्रस्तावित अश्वमेघ श्रीराम महायज्ञ टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
22 अक्तूबर से प्रस्तावित अश्वमेघ श्रीराम महायज्ञ टला
Updated Sat, 20 Oct 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। राममंदिर निर्माण में आ रही बाधाओं के निवारण की कामना हेतु पूर्व सांसद डॉ. रामविलासदास वेदांती के निर्देशन व विश्व वेदांत संस्थान के तत्वाधान में प्रस्तावित अश्वमेघ श्रीराम महायज्ञ का आयोजन फिलहाल टाल दिया गया है। यज्ञ के आयोजक महंत आनंद महाराज ने बताया कि अपरिहार्य कारणों से 22 से 24 अक्तूबर तक श्रीराममंत्रार्थ मंडप में प्रस्तावित श्रीराम महायज्ञ का आयोजन टाल दिया गया है।
अब 2 से 4 दिसंबर तक महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। महायज्ञ के सूत्रधार महंत डॉक्टर राघवेश दास वेदांती ने बताया कि महायज्ञ में 1011 ब्राह्मणों सहित देश-विदेश से बड़ी संख्या में साधु-संत एवं भक्त शामिल होंगे। महायज्ञ के आयोजक मंडल में शामिल महंत परमहंस दास ने बताया कि महायज्ञ के जरिये राममंदिर निर्माण में आ रही बाधाओं के निवारण की कामना भगवान से की जाएगी।