फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   पीड़ितों को न्याय दिलाना पुलिस का कर्तव्य : एसएसपी

पीड़ितों को न्याय दिलाना पुलिस का कर्तव्य : एसएसपी

Wed, 05 Sep 2018 12:08 AM IST
Updated Wed, 05 Sep 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
पीड़ितों को न्याय दिलाना पुलिस का कर्तव्य : एसएसपी
पीड़ितों को न्याय दिलाना पुलिस का कर्तव्य
विज्ञापन

फैजाबाद। पीड़ितों को न्याय दिलाना पुलिसकर्मियों का कर्तव्य है। शिकायतों की निष्पक्षता से जांच करना व मूल समस्या का निस्तारण करना हमारा दायित्व है। किसी भी तरह के गैर कानूनी व आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाना प्राथमिकता होगी।

यह बातें नवागत एसएसपी अखिलेश चौरसिया ने कही। उन्होंने मंगलवार अपराह्न करीब 3 बजे पदभार ग्रहण किया। सर्वप्रथम पुलिस लाइन में गार्ड आफ ऑनर दिया गया।

इसके बाद उन्होंने एसपी सिटी, एसपी ग्रामीण समेत यहां तैनात अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया। इसके बाद पुलिस लाइन सभागार में पत्रकारों से वार्ता में कहा कि जनता और पुलिस के बीच में सीधा संवाद उनकी प्राथमिकताओं में हैं।
विज्ञापन


इसके लिए जिले के सभी एसपी, सीओ व थाना प्रभारियों को निर्देश दिया जाएगा कि वो पीड़ितों की बात ध्यान पूर्वक सुनकर उनकी समस्या का निस्तारण करने का प्रयास करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान के लिए पुलिस संकल्पित है, इसके लिए और प्रयास किया जाएगा। महिलाएं अपनी समस्या पुलिस के सामने खुलकर रखे, और जरूरत पड़ने पर हेल्पलाइन नंबरों का प्रयोग करें। उनकी समस्याओं का तत्काल समाधान किया जाएगा।


प्रदेश के बलिया जिले के निवासी वर्ष 2009 बैच के आईपीएस अखिलेश चौरसिया की ये छठवीं पोस्टिंग है। इससे पूर्व वे औरैया, मुरादाबाद, प्रतापगढ़, लखीमपुर खीरी में एसपी व झांसी व एटा में एसएसपी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद से बीटेक की पढ़ाई की है, इसके बाद वर्ष 2009 में उनका आईपीएस में चयन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed