फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   नव संवत्सर को उत्सव के रूप में मनाने की आवश्यकता : कमलनयन दास

नव संवत्सर को उत्सव के रूप में मनाने की आवश्यकता : कमलनयन दास

Mon, 12 Mar 2018 12:17 AM IST
Updated Mon, 12 Mar 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
नव संवत्सर को उत्सव के रूप में मनाने की आवश्यकता : कमलनयन दास
नव संवत्सर को उत्सव के रूप में मनाने की आवश्यकता : कमलनयन दास
विज्ञापन

अयोध्या। नव संवत्सर की पूर्व संध्या 17 मार्च को हर वर्ष की भंाति इस वर्ष भी श्री विक्रमादित्य न्यास महोत्सव समिति के संयोजकत्व में साधु-संत रामकोट की परिक्रमा करेंगे। नव संवत्सर महोत्सव की तैयारी को लेकर रविवार को श्रीराम बल्लभाकुंज में बैठक की गई।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए मणिरामदास छावनी के उत्तराधिकारी महंत कमल नयन दास ने कहा कि नव संवत्सर महोत्सव को उत्सव के रूप में मनाने की आवश्यकता है। अपने आराध्य की परिक्रमा इसलिए की जाती है कि हमारे आराध्य देवता हमारे अनुकूल हों।
विज्ञापन


रामकोट की परिक्रमा से हिंदू नूतन वर्ष हम सबके एवं राष्ट्र के विकास में सुख समृद्धि एवं यश प्रदान करेगा। बैठक में राज्यसभा सांसद विनय कटियार भी मौजूद रहे। श्री विक्रमादित्य न्यास महोत्सव समिति के महामंत्री बाबा शिवशंकर दास ने बताया कि इस वर्ष भी परिक्रमा तुलसी उद्यान से निकाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर नौ दिनों तक रामकथा भी होगी। बैठक का संचालन महंत रामशरण दास रामायणी ने किया। बैठक में नाका हनुमानगढ़ी के महंत रामदास, रामबल्लभाकुंज के अधिकारी राजकुमार दास, महंत राममंगल दास रामायणी, महंत छबिराम दास, मेयर अयोध्या ऋषिकेश उपाध्याय समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed