फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   न्यू अयोध्या बनाने का खाका खींचा, पर्यटकों को होगी सुविधा

न्यू अयोध्या बनाने का खाका खींचा, पर्यटकों को होगी सुविधा

Tue, 27 Feb 2018 12:05 AM IST
Updated Tue, 27 Feb 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
न्यू अयोध्या बनाने का खाका खींचा, पर्यटकों को होगी सुविधा
अयोध्या-फैजाबाद से जुड़ने वाली चारों सड़कें बनेगी फोरलेन
विज्ञापन

फैजाबाद। अयोध्या नगर निगम को नए ढंग से सजाने के लिए जिला प्रशासन ने सोमवार को न्यू अयोध्या प्रोजेक्ट पर मंथन किया। धार्मिक नगरी अयोध्या और ऐतिहासिक शहर फैजाबाद को मिलाकर पर्यटन के लिए विकसित करने की यह बड़ी योजना है। जिलाधिकारी डॉ. अनिल कुमार पाठक की अध्यक्षता में प्रमुख विभागों के साथ हुए प्रजेंटेशन में जुड़वा शहरों की सड़कों-कुंडों, ऐतिहासिक भवनों-मंदिरों से लेकर घाटों-पार्कों व पार्किंग स्थलों को चमकाने की लेकर योजना बनी। इसमें शहर से जुड़ने वाली चारों सड़कों फोर लेन करने का प्रस्ताव है।
अयोध्या नगर निगम क्षेत्र को नए लुक में पेश कर पर्यटन की दृष्टि से भी इसको विकसित किया जाना है। अगर शासन की ओर से परस्पर सहयोग मिला तो जल्द ही अयोध्या नए रूप व कलेवर में दिखाई देगी। न्यू अयोध्या का पूरा प्रोजेक्ट प्रदेश के नियोजन विभाग की ओर से तैयार किया गया है। प्रजेंटेशन के दौरान न्यू अयोध्या प्रोजेक्ट में बाईपास से जुड़ने वाली सभी चारों सड़कों को फोरलेन किए जाने का प्रस्ताव है। इसमें सहादतगंज-अयोध्या सड़क को फोरलेन किए जाने पर 11 करोड़ खर्च होगा। इसका प्रस्ताव लोक निर्माण विभाग ने पेश किया। डीएम ने शासन से स्वीकृति व धन आवंटन की बात कही। इसके अलावा इलाहाबाद व रायबरेली बाईपास से चौक व देवकाली बाईपास से चौक तक की सड़कों को फोरलेन किए जाने का प्रस्ताव है। साथ ही तुलसी पार्क, शहर में स्थिति एक झील व सूरज कुंड पर लाइटिंग की व्यवस्था की जानी है। शहर के पांच प्रमुख मंदिरों पर रूट ट्रॉली का लगाया जाना तय किया गया है। इसमें हनुमान गढ़ी, नागेश्वरनाथ समेत अन्य मंदिरों पर यह सुविधा श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध कराई जाएगी। रूट ट्रॉली के लग जाने से मंदिरों पर उमड़ने वाली भारी भीड़ में प्रशासन व श्रद्धालुओं को काफी सुविधा मिलेगी। इसमें एक ओर से श्रद्धालु आएंगे तो दूसरी ओर से जाने की व्यवस्था होगी। न्यू अयोध्या के प्रस्ताव के अनुसार नगर निगम तीन स्थानों पर पार्किंग स्थल का निर्माण करेगा। इसमें दो पार्किंग स्थल फैजाबाद व एक अयोध्या में बनेगा। साथ ही अयोध्या को पर्यटन की दृष्टि पर विकसित करने के लिए रामायण के सात कांडों के आधार पर सात कुंडाें को विकसित किये जाने का प्रस्ताव है। इसके अलावा गुप्तार घाट से लेकर दशरथ समाधि तक के सात घाटों को भी विकसित किए जाने की योजना है। इन सभी घाटों के विकसित हो जाने से यहां पर्यटकों को काफी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन


विभागों को प्र्रस्ताव तैयार करने के निर्देश
जिलाधिकारी डॉ. अनिल कुमार पाठक ने न्यू अयोध्या के प्रजेंटेशन के बाद विभागों को प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए गए हैं। कहा कि प्रस्ताव शासन को भेजे जाने के बाद बजट का एलाटमेंट व फिर निर्माण की प्रक्रिया शुरू होगी। इनमें कुछ प्रोजेक्ट ऐसे भी हैं, जिनके पूर्व में ही प्रस्ताव शासन को भेजे जा चुके हैं। उम्मीद है कि जल्द ही पूरी प्रक्रिया को अंजाम देते हुए न्यू अयोध्या के सपने को साकार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed