फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   हाड़ कंपा रही ठंड ने तोड़ा पांच साल का रिकार्ड

हाड़ कंपा रही ठंड ने तोड़ा पांच साल का रिकार्ड

Mon, 08 Jan 2018 11:01 PM IST
Updated Mon, 08 Jan 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
हाड़ कंपा रही ठंड ने तोड़ा पांच साल का रिकार्ड
ठंड से बुजुर्ग चौकीदार की मौत
विज्ञापन

फैजाबाद। सर्द हवा के बीच कोहरे और बादल छाने से हाड़ कंपा रही ठंड से जनजीवन बेहाल है। दिन के तापमान में तेजी से आई गिरावट ने पिछले पांच साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। मौसम विभाग के अनुसार पांच वर्षों के सापेक्ष सोमवार को दिन का तापमान सबसे कम रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम तापमान में सामान्य से 10 डिग्री की जबरदस्त गिरावट से हालात पहले से बद्तर हो गए। ठंड से सोमवार को बुजुर्ग चौकीदार की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे राजस्वकर्मियों ने अपनी देख रेख में शव का अंतिम संस्कार कराया।
सोमवार सुबह पूरा जिला घने कोहरे की चादर से लिपटा नजर आया। आसमान से गिर रही कोहरे की फुहार से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 10 डिग्री सेल्सियस कम 10.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 6 डिग्री कम 2 डिग्री पहुंच गया। अधिकतम आर्र्दता 97 प्रतिशत तो न्यूनतम भी 95 रही। 1.6 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चल रही सर्द हवा शरीर में मानो कांटे की तरह चुभ रही थीं। जना बाजार प्रतिनिधि के अनुसार थाना हैदरगंज क्षेत्र के जाना निवासी 70 वर्षीय राम मूरत की ठंड से मृत्यु हो गई। मृतक के पुत्र राजीव कुमार ने बताया कि वह थाना क्षेत्र के पछियाना गांव में चौकीदार थे। ठंड से उनकी मौत हो गई। इसकी सूचना पाकर पहुंचे राजस्व कर्मी गिरीश राय, फूलचंद यादव ने परिजन, ग्राम प्रधान व ग्राम वासियों की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन

वहीं इस कड़ाके की ठंड में सोमवार को नौकरीपेशा व मजदूरी करने वाले लोग कांपते हुए घरों से निकले। लेकिन बाजारों व मुख्य मार्गों पर सन्नाटा ही देखने को मिला। महिलाओं, बुजुर्गों से लेकर हर वर्ग के लोग सड़क पर कंबल व शॉल से लिपटे रहे और कांपने को विवश हुए। इस गलन और ठिठुरन भरी सर्दी के सितम से रोजाना नौकरी पर जाने वाले, व्यापारियों के साथ-साथ गृहणियों का भी जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। सुबह के समय गलन ज्यादा होने से आम दिनचर्या प्रभावित हो रही है। लोग घरों में लकड़ियां, भट्ठी, हीटर आदि जलाकर रुटीन के कामों को निपटा रहे हैं। जिला प्रशासन, नगर निगम अयोध्या सहित नगर पंचायत व नगरपालिकाओं की ओर से कराए गए अलाव का इंतजाम नाकाफी साबित हुआ। अभी भी शहर के प्रमुख स्थलों के अलावा देहात के प्रमुख चौराहों पर अलाव नहीं जल रहा है। इस वजह से लोग कागज, गत्ता, टायर आदि जलाकर जीवन बचाने की जुगत कर रहे हैं। मौसम विभाग भी अभी कड़ाके की ठंड में किसी प्रकार के सुधार की आशंका नहीं जता रहा है। आगे भी इसी तरह ठंड का सितम जारी रहेगा। मौसम विज्ञान विभाग कुमारगंज के वैज्ञानिक अमरनाथ मिश्र ने बताया कि अगले कुछ दिनों तक इसी तरह कड़ाके की ठंड रहेगी, कोहरा पड़ेगा और गलन जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेनें पहुंच रहीं लेट, सड़क यातायात भी प्रभावित
रात से भोर तक कोहरे के कहर से रफ्तार पर ब्रेक लगा रहा। जरूरी काम से और जल्दी पहुंचने के फेर में घरों से बाहर निकले रेल यात्रियाें का शेड्यूल घने कोहरे के चलते गड़बड़ा गया। ट्रेन के सही समय से आने की उम्मीद में टिकट लेकर यात्रियों को घंटों तक ट्रेनों की प्रतीक्षा में स्टेशन पर ठिठुरते हुए गुजारना पड़ा। रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर यात्री शेडों के नीचे और खुले में बैठे रहे। घने कोहरे की वजह से कई ट्रेनें निर्धारित समय से काफी विलंब से पहुंची। सियालदह एक्सप्रेस, कैफियात एक्सप्रेस, फैजाबाद-दिल्ली एक्सप्रेस, मरुधर एक्सप्रेस, किसान एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें घंटों विलंब से पहुंची, जिससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

टूट गया पांच साल का रिकॉर्ड
तिथि अधिकतम न्यूनतम
10.01.14 12 07
10.01.15 11.5 7.5
20.01.16 14 10.5
06.01.17 15 10
08.01.18 10.5 02
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed