फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   रिमझिम बारिश से खुशनुमा हुआ मौसम

रिमझिम बारिश से खुशनुमा हुआ मौसम

Fri, 11 Aug 2017 11:48 PM IST
Updated Fri, 11 Aug 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
रिमझिम बारिश से खुशनुमा हुआ मौसम
शहर में जलभराव से रही आफत
विज्ञापन

फैजाबाद। शुक्रवार की सुबह से हुई रिमझिम बारिश से गर्मी से लोगों को थोड़ी राहत मिली। कहीं तेज तो कहीं धीमी बरसात से मौसम खुशनुमा हो गया। हालांकि बादलों की आवाजाही व हल्की बूंदाबांदी तो इन दिनों बराबर बनी हुई है लेकिन बरसात शुक्रवार को ही हो सकी।

सुबह कामकाज के समय शुरू हुई बारिश से लोग घरों में कैद रहे तो कुछ लोग भीगते ही कार्यस्थल पर पहुंचे। कहीं-कहीं बच्चों ने भीगते हुए बरसात का लुत्फ उठाया। इस बरसात से किसानों को तो कुछ खास लाभ नहीं मिल सका, लेकिन कुछ समय के लिए मौसम थोड़ा नम हो गया।
विज्ञापन


हल्की सी बरसात से शहर के कई महत्वपूर्ण स्थान जलमग्न हो गये। महाजनी टोला, जिला अस्पताल, सिविल लाइन, जिला महिला चिकित्सालय, रीडगंज, देवकाली बाईपास सहित तमाम स्थानों पर जलभराव से लोगों को काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनको गांठ भर पानी से होकर जाना पड़ा। नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज के मौसम विभाग के अनुसार, अभी दो दिनों तक रूक-रूक कर मध्यम व तेज बरसात होने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed