{"_id":"596519f14f1c1b72658b46f0","slug":"181499798001-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"योगी ने रामनगरी को दिया अरबों का तोहफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगी ने रामनगरी को दिया अरबों का तोहफा
Updated Wed, 12 Jul 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
योगी ने रामनगरी को दिया अरबों का तोहफा
फैजाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीती 31 मई को यहां की गई रामनगरी में पर्यटन विकास की घोषणाओं को जमीन पर लाने का दम दिखाया है। केंद्र की मदद से स्वदेश दर्शन व प्रासाद योजना से कई परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है।
योगी सरकार ने मंगलवार को विधानसभा में पेश बजट में भाजपा के एजेंडे में हमेशा सबसे प्रमुख रहे अयोध्या, वाराणसी और मथुरा में स्वदेश दर्शन योजना के तहत रामायण सर्किट, बौद्ध सर्किट व कृष्ण सर्किट की योजनाओं के लिए 1240 करोड़ रुपये की व्यवस्था की है।
जबकि प्रासाद योजना के तहत अयोध्या, वाराणसी और मथुरा शहरों में अवस्थापना सुविधाओं के विकास के लिए 800 करोड़ की व्यवस्था की है। रामनगरी के विकास का खाका मुख्यमंत्री ने पद संभालते ही खींचना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
सबसे पहले 2015 से बंद पड़ी अनवरत रामलीला को चालू कराया। इसके बाद पर्यटन विभाग के प्रमुख सचिव एके अवस्थी को यहां बीती 11 मई को भेजकर 15 दिन में यहां अधूरी/प्रस्तावित व नई योजना को मिलाकर एक समेकित पर्यटन विकास की योजना बनाने का निर्देश दिया था।
अब इस योजना को बजट में मंजूरी मिल गई है। योजना में जहां अयोध्या को फोरलेन हाईवे से जोड़ने वाला फोरलेन बाईपास बनना है, वहीं रायबरेली मार्ग से पूर्वांचल एक्सप्रेस को जोड़कर अयोध्या को कनेक्ट करना है। समूची अयोध्या की 124 गलियों को भी सीसी किया जाना है।
सरयू घाटों के सुंदरीकरण, नए निर्माण से लेकर लाइटिंग, चेंजिंगरूम, प्रसाधन आदि के काम होंगे। अयोध्या को एक रंग में रगने के लिए राम की पैड़ी समेत मुख्य मार्ग के दोनों तरफ के भवनों का सौंदर्यीकरण होगा।
पुराना बस स्टैंड पर मल्टीस्टोरी पार्किंग बनेगी तो समूची अयोध्या में सोलर लाइट, बेंच व सुलभ प्रसाधन होगा। रामकथा पार्क परिसर/ अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय में डिजिटल रामायण गैलरी, होलोग्राफिक रामलीला, होलेस्टिक डवलपमेंट को बजट में स्वीकृति मिली है।
यह है अयोध्या के विकास के प्रमुख कार्य और प्रस्तावित धन-
45 करोड़ रुपये : अयोध्या मुख्यमार्ग का राम की पैड़ी तक चहुंमुखी विकास।
41.30 करोड़ रुपये : लीविंग एक्सपीरिएंस आफ लार्ड रामा गैलरी व पार्क।
38.00 करोड़ रुपये : गुप्तारघाट का विस्तारीकरण।
19.35 करोड़ रुपये : अयोध्या के पुराने बस अड्डे पर पार्किंग।
10.85 करोड़ रुपये : हाईवे पर साकेत पेट्रोल पंप के पास अयोध्या बस डिपो।
9.00 करोड़ रुपये : लक्ष्मण किला घाट का विस्तारीकरण।
7.12 करोड़ रुपये : अयोध्या में श्रद्धालुओं के लिए सुलभ शौचालय।
1.97 करोड़ रुपये : गुप्तारघाट पर भूमि समतलीकरण व पार्क।
1.62 करोड़ रुपये : दिगंबर अखाड़ा में टूरिस्ट सेल्टर।
2.55 करोड़ रुपये: अयोध्या में टूरिस्ट सेल्टर/फैसिलिटी सेंटर।
3.04 करोड़ रुपये : राम की पैड़ी का प्रासाद प्रकाश व्यवस्था।
1.15 करोड़ रुपये : 30 लोकेशन पर सीसीटीवी।
2.32 करोड़ रुपये : रामनगरी में जगह-जगह सोलर लाइटें।
2.06 करोड़ रुपये : पार्कों में छोटे-छोटे हट का निर्माण।
1.65 करोड़ रुपये : पुलिस बूथ-वाच टावर।
92 लाख रुपये : स्वच्छ पीने का पानी।
14 लाख रुपये : सालिड वेस्ट मैनेजमेंट।
25 लाख रुपये : अयोध्या में पर्यटन से जुड़े बोर्ड।
2.50 लाख रुपये : स्टोन की बेंच।
3.26 लाख रुपये : रेलवे के पास पर्यटन विभाग के मोटल में पर्यटन सूचना केंद्र।
29 लाख रुपये : पाटेश्वरी देवी मंदिर के पास विकास कार्य।
इन योजनाओं को भी बजट में मिली स्वीकृति-
60 करोड़ रुपये : पोल हटाकर बिजली के तारों को भूमिगत करने का कार्य।
23 करोड़ रुपये : सरयू में गिर रहे नालों का डायवर्जन।
स्वदेश दर्शन योजना और प्रासाद योजना के तहत मुख्यमंत्री जी को पर्यटन विभाग ने विभिन्न कार्यदायी विभागों से प्रस्तावों के अनुसार परियोजनाएं बनाकर पहले करीब 409 करोड़ रुपये की भेजी गई थी, बाद में इसे संशोधित करके करीब ढाई सौ करोड़ रुपये की गई। इसकी घोषणा मुख्यमंत्री ने यहां बीती 31 मई को की थी। इन कार्यों के लिए केंद्र से धनावंटन होना था। बजट में धनावंटन होने से अब विकास कार्य जल्द शुरू हो सकते हैं।
-वृजपाल सिंह, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी