{"_id":"5cd312f7bdec22070d459211","slug":"171557336823-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईंट के ढेर से टकराकर कार पलटी, एक की मौत, दो गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईंट के ढेर से टकराकर कार पलटी, एक की मौत, दो गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहादुरगंज। बारात से वापस आ रही एक कार ईंट के ढेर से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में कार पर सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
खंडासा के कलुआमऊ गांव निवासी सुनील यादव (22), विकास व खुशीराम मंगलवार को कोछा बाजार के पास बारात में शामिल होने गए थे। बुधवार भोर करीब चार बजे वह कार से घर लौट रहे थे।
इसी दौरान इनायतनगर थाना क्षेत्र के महेश तिवारी का पुरवा गांव के पास कार सड़क किनारे रखे ईंट के ढेर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार अनियंत्रित होकर पलट गई।
हादसे मेें सुनील की मौके पर ही मृत्यु हो गई। जबकि विकास और खुशीराम गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर इनायतनगर कोतवाल सुरेश पांडेय घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। कोतवाल ने बताया कि मृतक के परिवारीजनों को सूचना देने के उपरांत शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।