{"_id":"5c50a957bdec22270f4fc4b7","slug":"171548790103-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्यमियों को सारी सुविधायें उपलब्ध कराई जाएं-डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उद्यमियों को सारी सुविधायें उपलब्ध कराई जाएं-डीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उद्यमियों को सारी सुविधायें उपलब्ध कराई जाएं
अयोध्या। जिला स्तरीय उद्योग बंधु की बैठक में जिलाधिकारी डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि सभी उद्यमियों को सारी सुविधायें उपलब्ध कराई जाएं। इंडस्ट्रियल एरिया को मजबूत किया जाए।
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि रोजगार का सर्वाधिक स्रोत यहीं से मिलता है। उन्होंने उद्यमियों से अपनी फैक्ट्रियों में फायर फाइटिंग की सुविधा सही करने को कहा।
उपायुक्त उद्योग ने बताया कि एकल मेज व्यवस्था के तहत माह जनवरी में कुल 65 उद्योग आधार जारी है। कोई आवेदन पत्र लंबित नही है। निवेश मित्र पोर्टल स्वीकृत के लिए कुल 119 आवेदन पत्र सबमिट किए गए है।
विज्ञापन
डीएम ने कहा कि लम्बित आवेदन पत्रो को कम से कम समय में सबमिट करें, यही हमारी उपलब्धि होगी। जिलाधिकारी ने एक्सईएन पावर कॉर्पोरेशन को औद्योगिक क्षेत्रों में 1000 केबी से कम के ट्रांसफार्मर के जल जाने पर ट्रॉली ट्रांसफार्मर की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम की प्रगति में तेजी लाने को कहा। मुख्यमंत्री युवा रोजगार योजना के अंतर्गत 164 लक्ष्य के सापेक्ष 201 का चयन किया गया है, जिसमें से 24 को स्वीकृति प्रदान की गई है।
एक जनपद एक उत्पाद में वित्तीय सहायता के लिए भौतिक लक्ष्य 8 के सापेक्ष पांच को स्वीकृति किए जाने की जानकारी दी गई। बैंकों को एक जनपद एक उत्पाद के अप्लीकेशन को प्राथमिकता देने के लिए कहा गया।
डीएम ने विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत वेदप्रकाश गौड़, मो. सिराज व राजदीपक को कौशल वृद्धि प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रमाण पत्र व टूल किट का वितरण किया गया। बैठक में एलडीएम डीके टंडन, उपायुक्त उद्योग आशुतोष सिंह, उद्यमी अजय सिंघल, ओमप्रकाश जायसवाल, एसपी सिंह आदि उद्यमी मौजूद थे।