{"_id":"5bc6242ebdec2269602c4573","slug":"171539712046-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इन्फैंट्री दिवस समारोह को लेकर दिल्ली रवाना हुई साइकिल रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इन्फैंट्री दिवस समारोह को लेकर दिल्ली रवाना हुई साइकिल रैली
Updated Tue, 16 Oct 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन्फैंट्री दिवस समारोह के लिए दिल्ली रवाना हुई साइकिल रैली
फैजाबाद। इन्फैंट्री दिवस समारोह के उपलक्ष्य में मंगलवार को डोगरा रेजिमेंटल सेंटर से सेना के जवानों की साइकिल रैली को दिल्ली के लिए रवाना किया गया। रैली को बिग्रेडियर ज्ञानोदय ने हरी झंडी दिखाई।
बिग्रेडियर ज्ञानोदय ने बताया कि भारतीय सेना 27 अक्तूबर को इन्फैंट्री दिवस के रूप में मनाती है। इस दिन ही भारतीय सेना का पहला दस्ता (1 सिख) कश्मीर हवाई अड्डे पर उतरा और पाकिस्तानी घुसपैठियों से कश्मीर की रक्षा करते हुए उनको वापस खदेड़ दिया।
हवाई रास्ते से एक सिख को भेजा जाना स्वतंत्र भारत के पहले सैन्य अभियान की शुरूआत थी। बताया कि इस उपलक्ष्य में मंगलवार को डोगरा रेजिमेंटल सेंटर से एक साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
विज्ञापन
ये रैली करीब 723 किमी का सफर करते हुए विभिन्न मैदानी भागों से होते हुए 27 अक्तूबर को दिल्ली के इंडिया गेट पर पहुंचेगी। यहां पर यह देश के विभिन्न भागों से आई अन्य इन्फैंट्री सेंटर की टीमों से मिलेगी।