{"_id":"5bbce312867a552835538223","slug":"171539105554-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या केमप्रसिद्ध कार्तिक पूर्णिमा व परिक्रमा मेले की तैयारी में जुटा प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या केमप्रसिद्ध कार्तिक पूर्णिमा व परिक्रमा मेले की तैयारी में जुटा प्रशासन
Updated Tue, 09 Oct 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार्तिक पूर्णिमा और परिक्रमा मेले की तैयारी में जुटा प्रशासन
फैजाबाद। अयोध्या के प्रसिद्ध कार्तिक पूर्णिमा और परिक्रमा मेले की तैयारी शुरू कर दी गई है। मेले से जुड़े विभागों को तैयारी की बावत पत्र जारी किए जा रहे हैं। सफाई, प्रकाश और श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर खासतौर से फोकस किया जाएगा।
जल्दी ही मेले के सबसे महत्वपूर्ण परिक्रमा पथों का निरीक्षण होगा। अयोध्या के प्रसिद्ध कार्तिक पूर्णिमा व परिक्रमा मेले का शुभारंभ 16 नवंबर को होने वाला है। यह मेला कार्तिक पूर्णिमा स्नान के साथ संपन्न होता है।
अयोध्या के अन्य मेलों से इतर यह मेला फैजाबाद व अयोध्या की परिधि तक फैला होता है। चौदहकोसी परिक्रमा पथ दोनों शहरों की सीमा से होकर जाता है जबकि पंचकोसी परिक्रमा पथ अयोध्या नगर की परिधि से होकर चलता है।
विज्ञापन
सरयू में कार्तिक पूर्णिमा पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु स्नान करते हैं। खासतौर से चौदहकोसी और परिक्रमा मेले के दौरान परिक्रमा कर रहे लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं की सुरक्षा अहम होती है। इसके लिए बड़ी संख्या में अर्धसैनिक बल और पुलिस लगाई जाती है।
मेले के दौरान सुरक्षा के साथ सफाई और प्रकाश व्यवस्था पर फोकस रहेगा। इसके लिए संबंधित विभागों को पत्र जारी किया जा रहा है। अपर मेलाधिकारी सतवंत सिंह सेठी ने बताया कि मेले की तैयारी शुरू कर दी गई है।
व्यवस्थाओं के लिए टेंडर निकाला है। परिक्रमा पथ को दुरुस्त कराने के लिए संबंधित विभागों को निरीक्षण के साथ इसकी व्यवस्था के लिए कहा गया है। लगभग 45 किमी के चौदहकोसी परिक्रमा पथ और 15 किमी पंचकोसी परिक्रमा पथ को दुरुस्त कराया जाएगा।
अपर जिलाधिकारी नगर और मेलाधिकारी विंध्यवासिनी राय ने बताया कि मेले की तैयारी शुरू कर दी गई है। श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत न हो इसका प्रयास किया जा रहा है।