{"_id":"5ba148d2867a557fe978606b","slug":"171537296594-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैजाबाद ने जीती मंडलीय स्कूली बैडमिंटन प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फैजाबाद ने जीती मंडलीय स्कूली बैडमिंटन प्रतियोगिता
Updated Wed, 19 Sep 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैडमिंटन में फैजाबाद ने सुल्तानपुर को हराया
फैजाबाद। जिला विद्यालयी क्रीड़ा समिति के संयोजन में संचालित मंडलीय स्कूली बैडमिंटन प्रतियोगिता में फैजाबाद ने बाजी मारी है। बालक वर्ग के अंडर-14 वर्ग व अंडर 19 वर्ग में फैजाबाद ने सुल्तानपुर को पराजित कर दिया। जबकि बालिका वर्ग के अंडर 14 मुकाबले में भी फैजाबाद ने सुल्तानपुर को हराया।
बालक वर्ग के अंडर- 19 वर्ग के खेले गए मुकाबले में फैजाबाद ने सुल्तानपुर को 2-0 से पराजित कर खिताब पर कब्जा किया। फैजाबाद के किसलय पांडेय ने अभिषेक जायसवाल को 21-10, 21-09 से पराजित किया। अंडर-14 बालक वर्ग में अंशू गुप्ता ने सुल्तानपुर के सुमित तिवारी को 21-08, 21-15 से पराजित किया। युगल मुकाबले में विभ्रांश सिंह और निखिल की जोड़ी ने सुति तिवारी और नितेश निशाद की जोड़ी को 21-10, 21-14 से पराजित कर खिताब पर कब्जा कर लिया। बालिका वर्ग के अंडर-14 वर्ग के मुकाबले में फैजाबाद की निधि ने सुलतानपुर की अकांक्षा साहू को 21-10, 21-12 से पराजित किया। इस अवसर पर माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय संदस्य धीरेंद्र प्रताप सिंह , हरिकृष्ण सिंह, शैव्या श्रीवास्तव, अनु अग्रवाल और चंद्रशेखर सिंह समेत अन्य उपस्थित रहे।