फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   शहर से लेकर देहात तक मनाई गई विश्वकर्मा जयंती

शहर से लेकर देहात तक मनाई गई विश्वकर्मा जयंती

Mon, 17 Sep 2018 10:48 PM IST
Updated Mon, 17 Sep 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
शहर से लेकर देहात तक मनाई गई विश्वकर्मा जयंती
जिले भर में मनाई गई विश्वकर्मा जयंती
विज्ञापन

फैजाबाद। सृजन व निर्माण के देवता भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर रामनगरी में जगह-जगह पूजन, अनुष्ठान का कार्यक्रम संपन्न हुआ। भगवान विश्वकर्मा का पूजन-अर्चन कर विभिन्न धार्मिक आयोजन संपन्न हुए।

जलकल परिसर अयोध्या में विश्वकर्मा जयंती जयंती समारोह में पहुंचे महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा आदि काल से ही विश्वकर्मा शिल्पी अपने विशिष्ट ज्ञान एवं विज्ञान के कारण ही न मात्र मानवों अपितु देवगणों द्वारा भी पूजित और वंदित हैं।
विज्ञापन


शिल्प शास्त्रों के प्रणेता हैं भगवान विश्वकर्मा। वे सृष्टि के प्रथम सूत्रधार माने जाते हैं। इस अवसर पर पार्षद अनुज दास, पार्षद रमेश दास, अविनाश श्रीवास्तव सहायक अभियंता जलनिगम सहित नगर निगम के कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवदयाल जायसवाल सरस्वती इंटर कॉलेज में देवशिल्पी विश्वकर्मा भगवान की जयंती एवं विश्व ओजोन दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। छात्राओं ने सामूहिक भजन प्रस्तुत किया।

विद्यालय के आचार्य अनुरुद्ध मिश्र ने विश्व ओजोन दिवस पर अपने विचार प्रस्तुत करते हुए पर्यावरण संरक्षण हेतु प्रेरित किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य अवनि शुक्ला ने छात्र/छात्राओं को बताया कि आचार्य की भूमिका उनके जीवन में देवशिल्पी विश्वकर्मा भगवान की तरह ही है।

जो उत्तम शिक्षण के साथ-साथ उनका चरित्र निमाण करते हैं। अयोध्या के रायगंज स्थित विश्वकर्मा मंदिर एवं रामजानकी मंदिर में भगवान विश्वकर्मा का विधिवत वैदिक मंत्रोच्चारों के मध्य पूजन अर्चन कर भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया।

पुलिस लाइन में एसएसपी अरविंद चौरसिया द्वारा विश्वकर्मा जयंती के मौके पर मैकेनिकल विभाग में दीप प्रज्वलित कर विधिवत हवन-पूजन किया। इस मौके पर सीओ सिटी धनंजय कुशवाहा, सीओ सदर वीरेंद्र विक्रम, आरआई हरेंद्र बहादुर यादव समेत अन्य मौजूद रहे।

नलकूप खंडीय कार्यालय में सहायक अभियंता ज्ञानचंद तिवारी के नेतृत्व में हवन पूजन कर प्रसाद का वितरण किया गया। यहां जेई विजय श्रीवास्तव, धर्मेंद्र कुमार, स्टोर इंचार्ज सतीश गौतम, चंद्रशेखर सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।

विद्युत सब स्टेशन लालबाग पर जेई संतोष कुमार की अध्यक्षता में विश्वकर्मा जयंती मनाई गई। यहां एसडीओ पंकज तिवारी, जर्नादन यादव, रामदास समेत अन्य मौजूद रहे।

अयोध्या विधायक के पुत्र अमल गुप्ता ने गद्दोपुर स्थित अपने वर्कशॉप पर विधि विधान से हवन पूजन कर प्रसाद वितरण किया। इस दौरान दीपक सिंह, संजय सिंह, मनोज सिंह, आदि उपस्थित रहे।

नाका हनुमानगढ़ी स्थित मरी माता मंदिर में विश्वकर्मा जयंती पर प्रसाद वितरण किया गया। मौके पर पुजारी चंचल दास, हनुमानगढ़ी अयोध्या के संत राजू दास, मनोज जायसवाल समेत अन्य मौजूद रहे।

इसके अलावा मसौधा चीनी मिल, देवकाली स्थित शिव शक्ति वर्कशॉप, आचार्य नरेंद्र देव स्थित कार्यालय अधिशासी अभियंता तृतीय निर्माण खंड जलनिगम, विद्युत उपकेंद्र सिविल लाइन समेत अन्य संस्थानों में विश्वकर्मा जयंती मनाई गई।

अयोध्या के महाराजा इंटर कॉलेज देव शिल्पकार विश्वकर्मा भगवान की जयंती के अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. रामकृष्ण मिश्र ने विधि विधान से पूजन अर्चन किया।

पूजन कार्यक्रम का आयोजन व्यावसायिक शिक्षा विभाग के रेडियो एवं रंगीन टेलीविजन ट्रेड व आशुलिपिक टंकण हिंदी विभाग ने संयुक्त रूप से किया। व्यवसायिक शिक्षा विभाग के प्रवक्ता बृजेंद्र कुमार पांडेय, वीरेश कुमार मिश्र, जयशंकर त्रिपाठी, सुनीता पांडेय आदि उपस्थित रहे।

प्राथमिक विद्यालय आसुमऊ शिक्षा क्षेत्र रुदौली में विश्वकर्मा जयंती के विषय में छात्र छात्राओं को जानकारी देते हुए शिक्षक और प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मीडिया प्रभारी रामकृष्ण गुप्ता ने कहा कि पौराणिक मान्यताओं के अनुसार भगवान विश्वकर्मा को देव शिल्पी कहा जाता है।


इस दौरान विद्यालय की प्रधानाध्यापक अर्चना वर्मा, विद्यालय प्रबंध समिति की अध्यक्ष राजकुमारी, सहायक अध्यापिका राधा वर्मा, शिक्षामित्र रामनाथ, शांति देवी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed