{"_id":"5b3bba434f1c1b88468b4624","slug":"171530640963-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाहियों को पीटने वाले चार आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाहियों को पीटने वाले चार आरोपी गिरफ्तार
Updated Tue, 03 Jul 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिपाहियों को पीटने वाले चार आरोपी गिरफ्तार
फैजाबाद। वारंटियों की तलाश में गए बीकापुर कोतवाली के दो सिपाहियों की पिटाई कर बाइक और मोबाइल छीन लेने के मामले में कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को सभी चार आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। आरोपियों से पुलिसकर्मियों से छीना गया मोबाइल फोन और बाइक भी बरामद कर ली गई है। जांच अधिकारी चौरे बाजार पुलिस चौकी प्रभारी फिरतू यादव ने बताया कि जांच पड़ताल के बाद इनायत नगर थाना क्षेत्र के शाहगंज निवासी बृजेश यादव, शैलेंद्र यादव तथा कुचेरा बाजार निवासी मोहम्मद एजाज तथा मोहम्मद मोनू को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। चारों आरोपियों के पास से सिपाही की छीनी गई बाइक और मोबाइल भी बरामद कर लिया गया है। ध्यान रहे कि रविवार शाम बीकापुर कोतवाली में तैनात सिपाही धीरेंद्र मिश्रा तथा विनय कुमार यादव तेंदुआ माफी गांव में वारंटियों के तामिल तथा तलाश में गए थे। वहां आवासीय कॉलोनी से चार युवकों ने उनके हमला बोल दिया तथा सिपाही विनय कुमार यादव का मोबाइल भी छीन लिया। दोनों सिपाही अपनी जान बचाकर अपनी बाइक छोड़कर मौके से भाग निकले थे।