फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   रामनगरी में इस वर्ष भव्यतापूर्वक मनेगी कबीर जयंती

रामनगरी में इस वर्ष भव्यतापूर्वक मनेगी कबीर जयंती

Sun, 03 Jun 2018 11:48 PM IST
Updated Sun, 03 Jun 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
रामनगरी में इस वर्ष भव्यतापूर्वक मनेगी कबीर जयंती
रामनगरी में इस वर्ष भव्यतापूर्वक मनेगी कबीर जयंती
विज्ञापन

अयोध्या। रामनगरी में प्रतिवर्ष होने वाला कबीर जयंती समारोह इस वर्ष भव्यता की नजीर बनेगा। जयंती समारोह के वृहद स्तर पर आयोजन के लिए शासन ने तीन लाख का बजट भी घोषित कर दिया है। कबीर की जन्म शताब्दी के मौके पर इस बार अयोध्या सहित देशभर के उन हर जगहों पर खास कार्यक्रम करने की तैयारी है जहां से कबीर का रिश्ता रहा है। मगहर में कबीर जयंती पर होने वाले कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं मौजूद रहेंगे। अयोध्या में भी कबीर जयंती भव्यता पूर्वक मनाई जाएगी। यहां देश-विदेश से बड़ी संख्या में सूफी संत जुटेंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा।
अयोध्या के कबीर मठ में 28 जून को प्रदेश सरकार के आदेश पर अयोध्या शोध संस्थान प्रदेश और देश के चुनिंदा सूफी गायकों की टीम बुला रहा है। कार्यक्रम में कबीर की विचारधारा से जुड़े साहित्यकार, विचारक आदि शामिल होंगे। कबीर मठ के कोषाध्यक्ष उमाशंकर मिश्र बताते हैं कि 28 जून को कबीर जयंती पर वृहद आयोजन होने जा रहा है। कार्यक्रम के लिए सरकार द्वारा इस बार तीन लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। मुख्य अतिथि के रूप में संघ के इंद्रेश जी व विशिष्ट अतिथि के रूप में संस्कृति मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी मौजूद होंगे। इसके अतिरिक्त संघ के मुरारी दास, अवध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मनोज दीक्षित सहित बिहार, गुजरात व सुल्तानपुर, गोरखपुर, लखनऊ, अमेठी सहित पूरे देश से कबीर पंथ से जुड़े विद्वान यहां तक की पड़ोसी देश नेपाल से भी लोग शामिल होंगे।
विज्ञापन

अयोध्या शोध संस्थान के व्यवस्थापक रामतीरथ ने बताया कि मगहर में कबीर दास जी ने अपने प्राण त्यागे थे। भारत सरकार ने यहां बड़ा आयोजन करने का निर्णय लिया है। यहां होने वाले आयोजन में प्रधानमंत्री स्वयं शामिल रहेंगे। इसी कड़ी में अयोध्या में भी आयोजन होना है। अयोध्या में कार्यक्रम के लिए तीन लाख के बजट की भी घोषणा की गई है। सूफी कलाकार जयंती समारोह की शोभा बढ़ाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed