{"_id":"5acfa30e4f1c1b4a3e8b4c06","slug":"171523557134-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिग्रहीत परिसर की सुरक्षा पर हुआ मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिग्रहीत परिसर की सुरक्षा पर हुआ मंथन
Updated Thu, 12 Apr 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अधिग्रहीत परिसर की सुरक्षा पर हुआ मंथन
अयोध्या। अधिग्रहीत परिसर की सुरक्षा को लेकर होने वाली त्रैमासिक बैठक में गुरुवार को सुरक्षा पर मंथन किया गया। साथ ही अधूरे पड़े प्रस्तावों के क्रियान्यवन के निर्देश भी दिए गए।
एडीजी सुरक्षा विजय कुमार की अध्यक्षता में अधिग्रहीत परिसर के मानस भवन में हुई बैठक में सुरक्षा के विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। प्रत्येक तीसरे माह में होने वाली बैठक में पुराने प्रस्ताव पर चर्चा में कहा गया कि स्थिति जस की तस बनी है। बैठक में 64 सीसीटीवी कैमरों के प्रस्ताव पर भी चर्चा की गई। 70 एकड़ अधिग्रहीत परिसर के रेडजोन क्षेत्र में 40 सीसीटीवी कैमरे पहले से संचालित हैं। इसके अतिरिक्त रेड जोन में 20 व यलो जोन में 44 कैमरे लगाने का प्रस्ताव अभी तक लंबित है। इसी तरह पीएसी आवास को लेकर भी चर्चा की गई।
प्रस्तावों के क्रियान्वयन के विषय में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुभाष सिंह बघेल का कहना है कि अधिग्रहीत परिसर की सुरक्षा व्यवस्था फुलप्रूफ है। शेष यलोजोन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। प्रमुख बिंदुओं पर गंभीरता से कार्य हो रहा है। बैठक में कमिशभनर/रिसीवर मनोज मिश्र, एसपीसिटी अनिल सिंह सिसौदिया, एसपीसुरक्षा महेंद्र सिंह चौहान, कमांडेट सीआरपीएफ धमेंद्र सिंह, सीओ अयोध्या राजकुमार साव सहित अन्य मौजूद रहे।