फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   महिला व युवा मतदाता पर टिकी निगाहें

महिला व युवा मतदाता पर टिकी निगाहें

Thu, 16 Nov 2017 11:03 PM IST
Updated Thu, 16 Nov 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
महिला व युवा मतदाता पर टिकी निगाहें
फैजाबाद। पहले चरण में हो रहे निकाय चुनाव में फैजाबाद जनपद के 1 नगर निगम, 1 नगर पालिका व 3 नगर पंचायत समेत कुल 5 निकाय हैं। इन पांचों निकाय के मतदाताओं की बात करें तो इनकी संख्या दो लाख 54 हजार 317 हैं। इनमें 134553 पुरुष मतदाता और 119764 महिला मतदाता हैं। इनमें महिला और युवा मतदाताओं की बात की जाए तो वह तकरीबन 30 फीसदी है। ऐसे में यह तय है कि चुनाव में प्रत्याशियों के भाग्य का कुंजी महिलाओं व युवाआें के हाथ में हैं।
विज्ञापन

मतदाताओं की इन संख्या को अपने चुनावी गणित में फिट बैठाने के लिए तकरीबन सभी राजनीतिक दलों ने मेयर, चेयरमैन समेत पार्षद के चुनाव में ज्यादातर युवा प्रत्याशियों पर ही भरोसा जताया है। बात नगर निगम अयोध्या की करें तो यहां मेयर पद के 9 उम्मीदवारों में सभी 32 से 48 वर्ष के करीब हैं। इसी तरह पार्षद की 60 सीटों पर भी 32 से 40 वर्ष के बीच के प्रत्याशियों की संख्या करीबन 65 फीसदी है। यही हाल अन्य नगर पालिका व नगर पंचायत का भी है। चुनाव में जीतने के लिए सभी प्रत्याशियों ने महिला व युवा मतदाताओं को लुभाने का प्रयास कर दिया है। चुनाव प्रचार में भाजपा, सपा, बसपा, कांग्रेस व आप प्रत्याशियों के साथ उमड़ रही युवा समर्थकों की टीम ही उनकी ताकत का पैमाना बन रही है।
विज्ञापन


एक मेयर, पांच अध्यक्ष और 119 सदस्यों का होगा चुनाव
निकाय चुनाव में नगर निगम अयोध्या में मेयर पद के लिए कुल 9 प्रत्याशी, 60 पार्षद की सीट पर 465 प्रत्याशी मैदान में हैं। इसी तरह नगर पालिका रुदौली में चेयरमैन पद पर कुल प्रत्याशी व सभासद की 25 सीटों पर कुल 122 प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे हैं। नगर पंचायतों में बीकापुर में अध्यक्ष पद पर कुल 15 प्रत्याशी हैं, जबकि 11 वार्डों में 61 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, नगर पंचायत भदरसा में अध्यक्ष पद पर कुल 4 प्रत्याशी व 11 वार्डों में 18 प्रत्याशी मैदान में हैं। गोसाईगंज नगर पंचायत में अध्यक्ष पद पर 6 उम्मीदवार हैं जबकि 12 वार्डों में 43 उम्मीदवार मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


78 केंद्र के 268 बूथों पर पड़ेगा वोट
जिले में निकाय चुनाव के लिए कुल 78 मतदान केंद्र और 268 बूथ बनाए गए हैं। इनमें सर्वाधिक नगर निगम अयोध्या के लिए 52 केंद्र 180 बूथ हैं।

निकाय कुल मतदाता पुरुष महिला
कुल मतदाता 254317 134553 119764
1. नगर निगम अयोध्या 191212 104112 87100
2. नगर पालिका रुदौली 33038 16858 16180
3. नगर पंचायत बीकापुर 10637 5448 5189
4. नगर पंचायत गोसाईगंज 10055 5409 4646
5.नगर पंचायत भदरसा 9418 4943 4475
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed