{"_id":"5a0c88704f1c1b97678bbc60","slug":"171510770800-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आचार संहिता के चलते सीएम नहीं करेंगे रामायण मेले का उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आचार संहिता के चलते सीएम नहीं करेंगे रामायण मेले का उद्घाटन
Updated Thu, 16 Nov 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। रामायण मेला समिति की बैठक श्री मणिरामदासजी की छावनी में महंत नृत्यगोपाल दास की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 22 नवंबर से शुरू हो रहे रामायण मेले की तैयारियों पर व्यापक विचार विमर्श किया गया। रामायण मेले का आयोजन 22 से 25 नवंबर तक रामकथा पार्क में होगा।
रामायण मेला समिति के नंदकुमार मिश्र पेड़ा महाराज ने बताया कि रामायण मेले का उद्घाटन पहले मुख्यमंत्री को करना था लेकिन चुनावी आचार संहिता के चलते अब उनका कार्यक्रम निरस्त हो गया है। उन्होंने बताया कि समापन अवसर पर 25 नवंबर को प्रदेश के राज्यपाल राम नाइक मौजूद रहेंगे।
बताया कि मेले के दौरान प्रतिदिन दोपहर 11 से 2 बजे तक रामलीला, सांयकाल 6:30 से प्रवचन सत्र व रात्रि 7 बजे से 11 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। बैठक में दिगंबर अखाड़ा के महंत सुरेश दास, महंत नारायणाचारी, महामंत्री शीतला सिंह, नगर विधायक वेदगुप्ता, दीपकृष्ण वर्मा, नागा रामलखन दास, प्रभात शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।