{"_id":"5995e1ab4f1c1b0a098b475c","slug":"171502994859-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"-नकली अंडों की तलाश में खाद्य विभाग के छापे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
-नकली अंडों की तलाश में खाद्य विभाग के छापे
Updated Fri, 18 Aug 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर से देहात तक की दुकानों से भरे गए छह नमूने
फैजाबाद। जिले में नकली अंडों की तलाश में गुरुवार को खाद्य विभाग ने ताबड़तोड़ छापे मारे। शहर से देहात तक अलग-अलग स्थानों से आधा दर्जन नमूने भरे गए। इनको जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे जाने की तैयारी है।
खाद्य विभाग ने जिले में नकली अंडों की बिक्री के अंदेशे में गुरुवार को आधा दर्जन टीमों के जरिए छापेमारी कराई। शहरी क्षेत्र में दो टीमें लगाई गई थी। खाद्य सुरक्षा अधिकारी डा. प्रदीप कुमार की टीम ने अंगूरी बाग से और सत्यम भारती की टीम ने चौक से एक नमूना भरा।
इसके साथ ही खाद्य सुरक्षा अधिकारी सूर्यमणि की टीम ने सोहावल के महावां से एक, विवेक ने रुदौली से एक, सम्राट श्रीवास्तव ने एक, दिनेश कुमार ने बीकापुर से एक अंडे का नमूना भरा। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि बिक्री किए जा रहे अंडों का भौतिक परीक्षा की गई।
विज्ञापन
नकली अंडे को गरम करने पर उससे बदबू आती है। फिलहाल जांच के बाद सैंपलिंग कर ली गई है। इसे जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। रिपोट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।