फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   सरयू की लहरों से कट रहे दर्जनों घर, मचा हाहाकार

सरयू की लहरों से कट रहे दर्जनों घर, मचा हाहाकार

Wed, 09 Aug 2017 11:48 PM IST
Updated Wed, 09 Aug 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
सरयू की लहरों से कट रहे दर्जनों घर, मचा हाहाकार
बंधे की सुरक्षा को फेंकी जा रही बोल्डर व बालू भरी बोरियां
विज्ञापन

फैजाबाद। लाल निशान से ऊपर बह रही सरयू/घाघरा नदी अब घटाव के साथ तटवर्ती इलाकों में तेजी से कटान कर रही है। इससे बाढ़ की चपेट में आए गांवों में हाहाकार मचा हुआ है। रुदौली के कैथी माझा गांव के सैकड़ों लोग घर छोड़ गोंडा में शरण लिये हैं।

वहीं पूरा बाजार के बाढ़ प्रभावित गांवों में कटान से कई घर नदी में समाने की ओर हैं। हालांकि नदी मंगलवार के मुकाबले बुधवार को पांच सेंमी घटकर लाल निशान से 33 सेमी ऊपर बह रही है। वहीं नदी की धारा रौनाही बंधे और बिल्वहरि बंधे से बार-बार टकरा रही है।
विज्ञापन


बाढ़ खंड के एक्सईएन जीपी यादव का कहना है कि बंधे की सुरक्षा के लिए बोल्डर व बालू से भरी बोरियां फेंकी जा रही है। सरयू में उफान के कारण जिले के करीब 22 गांव बाढ़ की चपेट में हैं और हजारों हेक्टेअर फसलें जलमग्न हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तमाम लोगों के घरों व स्कूलों में पानी पहुंच चुका है। इससे बच्चों के अलावा पशुओं को भी सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का संकट बना हुआ है। बाढ़ की विकरालता को देखते हुए ग्रामीण जरूरी सामानों को सुरक्षित स्थानों पर ले जा रहे हैं।

ग्रामीण सावित्री देवी, जगराम व सुकई आदि ने आरोप लगाया है कि प्रशासन की ओर से नावों की व्यवस्था अभी नहीं हो सकी है। पूरा बाजार के सलेमपुर, गैलेट पिपरी, मूड़ाडीहा, माझा मड़ना व माझा रामपुरवारी गांव बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं।

यहां के ललई यादव का कहना है कि नावों का इंतजाम नहीं हो पाने से घरों की सुरक्षा करने में बड़ी परेशानी हो रही है। वहीं पशुओं के चारे का इंतजाम नहीं हो पा रहा है। एडीएम वित्त एवं राजस्व एमसी द्विवेदी का कहना है कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में राजस्व विभाग केे कर्मियों व संबंधित विभागों को भेजा गया है और रिपोर्ट मांगी जा रही है।


केन्द्रीय जल आयोग के अनुसार, बुधवार को शारदा बैराज से 1,46,172 क्यूसेक, गिरिजा बैराज से 1,11, 207 क्यूसेक व बनबसा से 71,002 क्यूसेक पानी छोड़े जाने से उत्तर क्षेत्र की नदियां उफान पर हैं। सरयू का जलस्तर बुधवार सुबह से लाल निशान से 33 सेंमी ऊपर यानी 93.06 मीटर पर स्थिर बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed