फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   शहर में दुश्वारियां तो गांवों में अभी भी बिजली गुल

शहर में दुश्वारियां तो गांवों में अभी भी बिजली गुल

Sat, 17 Jun 2017 03:31 AM IST
Updated Sat, 17 Jun 2017 03:31 AM IST
विज्ञापन
शहर में दुश्वारियां तो गांवों में अभी भी बिजली गुल
शहर में दुश्वारियां तो गांवों में अभी भी बिजली गुल
विज्ञापन

भीषण गर्मी में बिजली ने दिया दगा
अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद। मुख्यालय के कई इलाकों में बिजली की अभी भी दुश्वारियां चल रही हैं। शुक्रवार देर शाम तक बिजली की आवाजाही रही। जिससे उपभोक्ताओं को तरह-तरह से परेशानियों का सामना करना पड़ा। यह स्थिति आमानीगंज क्षेत्र के स्टेट बैंक कालोनी इलाके व बछड़ा सुल्तानपुर रोड मोहल्ले में रही।

वहीं फेसू उपकेंद्र के देवकाली मोहल्ले व इससे सटे इलाके में आपूर्ति बार-बार आती-जाती रही। उपकेंद्र कर्मियों का कहना है कि दोपहर बारिश के चलते कई इंसुलेटर में खराबी आने से हुई है। शहर में अधिक दिक्कतें फाल्ट तलाशने में हुई। इससे लाइन जोड़ते ही शार्ट करने लगता था। पावर कॉर्पोरेशन के एक्सईएन प्रथम एसपी सिंह ने बताया कि सभी अवर अभियंताओं को फाल्ट जल्द सुधरवाने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं आंधी आने के 48 घंटे के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में आपूर्ति भी कई इलाकों में बहाल नही हो सकी। हैरिंग्टनगंज प्रतिनिधि के अनुसार इलाके में पिछले चार दिनों से बिजली गुल है । पहले दो दिन तकनीकी खराबी से आपूर्ति बाधित रही। उपभोक्ताओं का आरोप है कि अब आंधी आने का बहाना बता रहे हैं। आंधी के बाद से दो दिन हो गए यहां बिजली के दर्शन नहीं हुए। घुरेहटा, आदिलपुर, डीहपूरे बीरबल सहित दर्जनों गांवों के किसान व उपभोक्ता बिजली गुल होने से परेशान हैं। यहां विद्युत सबस्टेशन होने के बावजूद सबसे ज्यादा दिक्कतें किसानों को हो रही है। खरीफ फसल धान की नर्सरी डालने का सीजन है और बिजली मिल नही पा रही हैं। घुरेहटा निवासी जयप्रकाश दूबे ने बताया कि दो दिन पहले दो-तीन घंटे बिजली आई थी। आदिलपुर के बब्बू तिवारी ने बताया कि बिजली न मिल पाने से खेती किसानी का कार्य चौपट हो रहा है। हैरिंग्टनगंज के जेई आरएस गुप्ता ने बताया कि आँधी आने से लाइन में खराबी आयी है, जिसे सुधारा जा रहा है। तारून प्रतिनिधि के मुताबिक दो दिन पहले आयी आंधी से इलाके की बिजली सुधर नही सकी है। गुन्धौर, कनकपुर झगरौली, गौरा, गयासपुर, विजयनपुर सेजहरा, करनाईपुर आदि गांवों में तारों पर पेड़ की डाल गिरने से आपूर्ति बाधित है। अवर अभियंता अवधेश पटेल ने बताया कि 33 हजार की लाइन आंधी पानी से क्षतिग्रस्त हो गयी है। कई और लाइनों में खराबी है जिसे सुधारा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed