फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   प्रियंका गांधी पर की गई आपतिजनक टिप्पणी से बिफरे कांग्रसी, दी तहरीर

प्रियंका गांधी पर की गई आपतिजनक टिप्पणी से बिफरे कांग्रसी, दी तहरीर

Wed, 27 Mar 2019 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
प्रियंका गांधी पर की गई आपतिजनक टिप्पणी से बिफरे कांग्रसी,  दी तहरीर
प्रियंका गांधी पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी से बिफरे कांग्रेसी, दी तहरीर
विज्ञापन

अयोध्या। शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी द्वारा कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी से कांग्रेसियों का गुस्सा फूट पड़ा। इस पर कांग्रेस नेताओं ने गहरा रोष प्रकट करते हुए इसे आचार संहिता का उल्लंघन बताया।

वहीं, भारतीय युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव शरद शुक्ला ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर वसीम रिजवी के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की है।

पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया कि बुधवार दोपहर एक प्रेसवार्ता में वसीम रिजवी ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर अभद्र टिप्पणी करते हुए कहा कि वो बहुत खूबसूरत हैं, यदि वह पहले आई होतीं तो मैं उन्हें अपनी फिल्म में जफर खान की बहू का रोल दे देता।
विज्ञापन


आरोप लगाया कि उनकी यह बातें महिला समाज व प्रियंका गांधी को अपमानित करने की नीयत से कहीं गईं हैं। इससे आचार संहिता का भी उल्लंघन होता है।

इस संदर्भ में नगर कोतवाल विनोद बाबू मिश्र ने कहा कि वह अभी कोतवाली में नहीं हैं, कोतवाली में तहरीर दी गई यह जानकारी मिली है। उच्च अधिकारियों को जानकारी दे दी गई है, उनके निर्देशानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed