फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   लीडरशिप एंड मोटीवेशन ट्रेनिंग प्रोगाम में डीएम ने दिए टिप्स

लीडरशिप एंड मोटीवेशन ट्रेनिंग प्रोगाम में डीएम ने दिए टिप्स

Fri, 22 Feb 2019 12:42 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Feb 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
लीडरशिप एंड मोटीवेशन ट्रेनिंग प्रोगाम में डीएम ने दिए टिप्स
विषम परिस्थितियों मेें कार्य संपन्न कराना ही कुशल नेतृत्व : डीएम
विज्ञापन

अयोध्या। आगामी लोकसभा चुनाव को सकुशल भयमुक्त एवं शांतिमय वातावरण में संपन्न कराने हेतु कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित तीन दिवसीय लीडरशिप एंड मोटीवेशन ट्रेनिंग प्रोग्राम का उद्घाटन जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने किया।

उन्होंने प्रशासनिक व पुलिस विभाग के आला अधिकारियों को चुनाव सकुशल संपन्न कराने के लिए टिप्स भी दिए। कहा कि आपके नेतृत्व क्षमता के और विकास के लिए चुनाव आयोग से यह तीन दिवसीय ट्रेनिंग का कार्यक्रम रखा गया है।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने कहा कि अनुकूल परिस्थितियों में तो सभी अधिकारी कार्य को सम्पन्न करा लेते है परंतु विषम परिस्थितियों मेें आप बिना विचलित हुए कुशलता के साथ कार्य संपन्न कराएं, यही कुशल नेतृत्व का परिचायक होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव प्रक्रिया के दौरान आप जिस भी क्षेत्र में भ्रमण पर जाएं, वहां स्थलीय लोगों से बात करें। वहां की समस्याओं को जाने, उसका समाधान कैसे हो, इस बारे में भी पूछे, उन्हें अधिक मतदान के लिए प्रेरित करें।

लीडरशिप व मोटीवेशन ट्रेनिंग प्रोग्राम को एमबीडी ग्रुप द्वारा संचालित किया जा रहा है। ट्रेनर के रूप में पराकुल शारदा तथा रीति मेहरोत्रा ने प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम का संचालन तौसीफ ने किया।


इस अवसर पर एडीएम वित्त एवं राजस्व मदन चंद दुबे, प्रशासन सोमनाथ मौर्य, सीआरओ, उप जिला निर्वाचन अधिकारी पुरुषोत्तम दास गुप्ता, एसडीएम सोहावल राजीव शुक्ला, एसडीएम रुदौली ज्योति सिंह, एसडीएम सदर बृजेंद्र द्विवेदी, एसडीएम मिल्कीपुर केडी शर्मा, एसडीएम बीकापुर पीपी वर्मा, जिला विकास अधिकारी हवलदार सिंह सहित 40 अधिकारियों ने ट्रेनिंग ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed