फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   आकाशीय बिजली गिरने से शहर की आपूर्ति ठप, हाहाकार

आकाशीय बिजली गिरने से शहर की आपूर्ति ठप, हाहाकार

Tue, 04 Sep 2018 11:49 PM IST
Updated Tue, 04 Sep 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
आकाशीय बिजली गिरने से शहर की आपूर्ति ठप, हाहाकार
बिजली गिरने से आपूर्ति ठप, दो लाख लोग प्रभावित
विज्ञापन

फैजाबाद। दर्शननगर प्रेषण खंड से वितरण खंड के उपकेंद्रों को जोड़ने वाली 330 केवीए की मुख्य लाईन पर बिजली गिरने से हवाई पट्टी गंजा के पास कई स्पेयर तार टूटकर जमीन पर बिखर गए।

इससे शहर के नाका, कौशलपुरी, देवकाली, अमानीगंज, चौक व सिविल लाइंस के विद्युत वितरण उपकेंद्रों समेत फीडरों की बिजली गुल हो गई है। पावर कॉरपोरेशन की टीम मौके पर जुटी है। 13 घंटे बाद भी खबर लिखे जाने तक बिजली व्यवस्था ढर्रे पर नहीं लौट पाई।
विज्ञापन


शहर में सोमवार मध्य रात्रि करीब दो बजे अचानक गंजा स्थित शहर को सप्लाई होने वाली 330 केवीए की मुख्य लाइन पर बिजली गिर गई। इससे चार स्पेयर तार टूटकर जमीन पर गिर गए। इससे पूरे शहर में छह उपकेंद्रों की विद्युत लाइन ठप हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश थमने के बाद पावर कॉरपोरेशन की तीन उपकेंद्रों की टीम ने संयुक्त रूप से सर्च कर फाल्ट का पता लगाया। इससे बाद से 330 केवीए की लाइन को जोड़ने का कार्य शुरू किया गया है।

कई इंजीनियरों व कर्मचारियों के जूझने के बाद भी 13 घंटे बाद बिजली आपूर्ति व्यवस्था बहाल नहीं हो पाई। शहर में बिजली गुल होने से हाहाकार मच गया। पानी के लिए लोगों को हैंडपंप का सहारा लेना पड़ा।


विद्युत वितरण खंड प्रथम के अधिशासी अधिकारी मनोज गुप्ता ने बताया कि शहर में गंजा के पास स्थित 330 केवीए की मुख्य लाइन पर बिजली गिर जाने से चार स्पेयर तार क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

पावर कॉरपोरेशन के इंजीनियरों व अधिकारियों के सहयोग से बिजली व्यवस्था बहाल करने की कोशिशें जारी हैं, देर शाम आपूर्ति बहाल होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed