{"_id":"5b8ad82742c792465b68a5dd","slug":"161535825959-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राममंदिर निर्माण के लिए अयोध्या में होगा श्रीराम महायज्ञ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राममंदिर निर्माण के लिए अयोध्या में होगा श्रीराम महायज्ञ
Updated Sun, 02 Sep 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण में आ रहीं बाधाओं के निवारण के लिए पूर्व सांसद डॉ. रामविलास दास वेदांती के निर्देशन में विश्व वेदांत संस्थान के तत्वावधान में 21 से 24 अक्टूबर तक श्रीराममंत्रार्थ मंडपम में 108 कुंडीय श्रीराम महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। 511 ब्राह्मणों सहित देश-विदेश से बड़ी संख्या में साधु-संत एवं भक्त इस अनुष्ठान का हिस्सा बनेंगे।
महायज्ञ के संयोजक स्वामी आनंद दास जी महाराज ने पत्रकारों को बताया कि विश्व वेदांत संस्थान का केंद्र नीरदलैड में हैं। भारत के 21 प्रदेशों में करीब दस लाख सदस्य अब तक संस्थान से जुड़ चुके हैं । उन्होंने कहा कि श्रीरामजन्मभूमि पर मंदिर निर्माण में आ रही बाधाओं के निवारण के लिए अयोध्या में 21 से 24 अक्टूबर तक श्रीराम महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि इस अनुष्ठान का उद्देश्य राम मंदिर निर्माण में आ रही बाधाओं के निवारण के साथ-साथ संतों में जागृति भी पैदा करना है। राम मंदिर के लिए हमें सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के इंतजार की जरूरत नहीं है। राम मंदिर का निर्माण संतों के आदेश एवं निर्देशन में होगा। कहा कि संत का काम है हिंदू समाज की रक्षा और धर्म का प्रचार-प्रसार करना। उन्होंने बताया कि अनुष्ठान की रूपरेखा तैयार हो चुकी है। कार्यक्रम में विश्व के कई देशों सें संत-महंत एवं रामभक्त शामिल होंगे।
विज्ञापन
पूर्व सांसद डॉ. रामविलास दास वेदांती के शिष्य महंत डॉ. राघवेश दास वेदांती ने बताया कि चार दिवसीय श्रीराम महायज्ञ के समापन पर 24 अक्टूबर को सैकड़ों साधु-संतों की उपस्थिति में मिशन मोदी पीएम अगेन की रथयात्रा भी अयोध्या से निकाली जाएगी। इस रथयात्रा का उद्देश्य मोदी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना है।