{"_id":"5b0ed9134f1c1ba36e8b565f","slug":"161527699731-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक खाते से छह लाख रुपये की साइबर ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक खाते से छह लाख रुपये की साइबर ठगी
Updated Wed, 30 May 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंक खाते से छह लाख रुपये की साइबर ठगी
हनुमतनगर (फैजाबाद)। पूराकलंदर थाना क्षेत्र के खानपुर मसौधा के रहने वाले एक युवक के खाते से साइबर ठगों ने एटीएम पासवर्ड पूछकर छह लाख रुपये खाते से निकाल लिए। पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पूराकलंदर पुलिस के मुताबिक खानपुर मसौधा मजरे खाले का पुरवा निवासी राजेंद्र पुत्र छोटेलाल ने थाने पर तहरीर देकर कहा है कि बीती रात मोबाइल नंबर 7672998580 से फोन आया था। जिसमें बैंक अधिकारी बनकर युवक ने एटीएम लॉक होने की बात कहकर कोड नंबर पूछा। जिसको राजेंद्र ने जैसे बताया तो थोड़ी ही देर बाद एसबीआई मसौधा में खुले खाता संख्या 11478726083 से तीन-चार शिफ्ट में छह लाख रुपये निकलने का मैसेज मोबाइल पर आ गया। मैसेज देख पीड़ित परेशान हो गया। बुधवार सुबह थाने पर रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर दी। थानाध्यक्ष वीर सिंह ने बताया कि राजेंद्र की तहरीर पर मोबाइल नंबर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।