फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   शबे बारात आज, सुरक्षा के रहेंगे कड़े इंतजाम

शबे बारात आज, सुरक्षा के रहेंगे कड़े इंतजाम

Tue, 01 May 2018 12:17 AM IST
Updated Tue, 01 May 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
शबे बारात आज, सुरक्षा के रहेंगे कड़े इंतजाम
शब-ए-बारात आज, सुरक्षा के रहेंगे कड़े इंतजाम
विज्ञापन

फैजाबाद। मुस्लिम समुदाय शब-ए-बारात का पर्व मंगलवार को श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। देर शाम को मुस्लिम समाज के लोगों इसकी तैयारियां कर लीं हैं। दूसरी ओर त्योहार को लेकर प्रशासन भी सजग है। प्रशासन बाइकर्स को रोकने के लिए सहादतगंज से लेकर अयोध्या तक जिकजैक मोशन बनाया जाएगा। साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से एक प्लाटून पीएससी व बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स सड़कों पर गश्त करती दिखाई देगी।
मुस्लिम धर्म में शब-ए-बारात को गुनाहों से पाक होने की रात्रि होने के लिए जाना जाता है। इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार 15 शाबान को शब-ए-बारात का पर्व मनाया जाता है। इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग इबादत व कब्रों की जियारत करके इसाल-ए-सवाब कमाते हैं। शहर के काजी जामा मस्जिद टाटशाह के इमाम मौलाना शमशुल कमर कादरी ने बताया है कि मंगलवार शाम से इबादत का सिलसिला शुरू होगा। नमाज-ए-मगरिब के बाद अकीदतमंद अपने-अपने घरों व मस्जिदों में छह नमाजे नफल अदा करने के बाद अपने बुजुर्गों व अजदाद की कब्रों की जियारत कर उनके मगफिरत की दुआएं करेंगे। इसके बाद रात्रि भर इबादतों का सिलसिला जारी रहेगा। काजी शहर बताते हैं कि इस रात्रि में पूरे साल की रोजी का हिसाब किताब व आगे आने वाले सालों के लिए रोजी का निर्धारण अल्लाह अपने बंदों के लिए करता है। इसलिए सभी मुस्लिम समुदाय के लोगों को इस रात्रि का ऐहतिमाम करना चाहिए व अधिक से अधिक नफली नमाजें व दुआ करनी चाहिए।
विज्ञापन

प्रशासन ने भी सोमवार देर शाम को बैठक कर तैयारियों को फाइनल टच दे दिया है। एसपी सिटी अनिल सिंह सिसोसिदा ने बताया है कि सहादतगंज से लेकर अयोध्या तक मुख्य मार्ग पर बैरियर की सहायता से जिक जैक मोशन बनाया जाएगा। इससे फर्राटे भरने वाली बाइकों की स्पीड पर लगाम लगेगी। साथ ही तीन सवारियों को बैठाकर हुडदंग करने वालों की गाड़ियां सीज की जाएंगी। साथ ही सभी कब्रिस्तानों पर पुलिस की तैनाती रहेगी। डायल 100 की टीमें लगातार भ्रमण करती रहेंगी। शासन ने सुरक्षा की दृष्टि से शहर में एक प्लाटून पीएसएसी भेजी है। यह जगह-जगह पर तैनात होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कब्रिस्तानों पर देर शाम तक चला सफाई का सिलसिला
शब-ए- बारात के अवसर पर सोमवार को दिन भर कब्रिस्तानों पर सफाई का सिलसिला चलता रहा। शहर की विभिन्न कब्रिस्तानों पर नगर निगम की ओर से लाइटिंग व सफाई व्यवस्था का इंतजाम किया गया। स्थानीय लोगों ने भी अपनी कब्रिस्तानों पर जाकर सफाई कार्य को अंजाम दिया। खास तौर पर ताड़ की तकिया रिकाबगंज, घंटाघर, वजीरगंज कब्रिस्तान, शहीद मजार बेनीगंज, बिजली शहीद मजार जेल के पीछे, गुलाब शाह की मजार, बड़ी बुआ की मजार, नगर अयोध्या में नौगजी मजार, शाह इब्राहिम शाह की मजार, मो. बेगमपुरा, गोलाघाट, स्वर्गद्वार, बक्सरिया टोला, शाहजहांपुर, मुगलपुरा, दुराही कुंआ, सुतहटी, कोटिया, कजियाना, पांजीटोला, रायगंज, शीश पैगंबर आदि मजारों पर भी पर सफाई कार्य हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed