{"_id":"59dfb59d4f1c1b86698b5838","slug":"161507833245-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाहरी नागरिकों पर सख्त होगी पुलिस की निगाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाहरी नागरिकों पर सख्त होगी पुलिस की निगाह
Updated Fri, 13 Oct 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
फैजाबाद। जिले में अवैध रूप से सरकारी जमीनों व सार्वजनिक स्थलों पर झोपड़ी बनाकर रह रहे विदेशी व अन्य राज्यों के संदिग्ध लोगों पर अब मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद नए सिरे से वेरिफिकेशन की तैयारी है।
बांग्लादेशी व रोहिग्यां मुसलमान पाए जाने पर उन्हें राज्य से बाहर खदेड़ा जाना है। चौक व हसनू कटरा क्षेत्र में कई बस्तियां खानाबदोशों से आबाद हैं।
फैजाबाद जिले के रुदौली, पटरंगा, मवई इलाके समेत शहर में अवैध रूप से सैकड़ों की संख्या खानाबदोश सार्वजनिक भूमि पर बस्तियां बनाकर रह रहे हैं।
तमाम लोगों ने लंबे समय से रहने के कारण वोटरआई कार्ड तक बनवा रखा है, इसी आईडी से आधार कार्ड भी बन गए हैं।
फैजाबाद के चौक व हसनू कटरा क्षेत्र में ऐसे करीब 40 परिवार रह रहे हैं, हालांकि पुलिस व खुफिया विभाग के लोग इन पर निगरानी का दावा करते हैं।
खुफिया विभाग के अधिकारियों के अनुसार जिले में कुछ चाय बेचने व कूड़ा-कबाड़ा बीनने वाले हैं, जो दूसरे राज्यों के हैं। इन पर निगाह रखी जा रही है, इनमें से ज्यादातर असम, बंगाल, केरल के रहने वाले हैं।
इनका रिकॉर्ड रखा जाता है। वर्ष में दो बार इनकी आईडेंटीटी की जांच की जाती है। इनमें विदेशी नागरिक अवैध रूप से न रह रहे हो, इसकी निगरानी की जाती है।
खुफिया विभाग के अनुसार लॉन्ग टाइम वीजा के आधार पर कुछ लोग रह रहे हैं, वीजा खत्म होने पर इन्हें वापस भेज दिया जाता है।
वापस भेजने पर दोबारा लौट आते
एसपी सिटी अनिल सिंह सिसौदिया बताते हैं कि अवैध रूप से रह रहे लोगों की शिनाख्त कर उन्हें यहां से वापस भेजा जाता है, लेकिन वह दोबारा फिर लौट आते हैं।
हसनू कटरा, चौक क्षेत्र में कुछ बाहरी लोगों के रहने की सूचना मिली है, इसके लिए उनकी आईडेंटीफिकेशन की जा रही है।
इन लोगों के क्राइम में संलग्न होने की सूचना नहीं हैं, इनमें कुछ लोग वीजा खत्म होने के बाद भी रुके हैं तो कुछ गलत तरीकों से भी रह रहे हैं, ऐसे लोगों की भी पहचान की जा रही है।