फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   सट्टी बाजार स्थान परिवर्तित करने पर व्यापारियों का धरना

सट्टी बाजार स्थान परिवर्तित करने पर व्यापारियों का धरना

Sun, 02 Jul 2017 06:19 AM IST
Updated Sun, 02 Jul 2017 06:19 AM IST
विज्ञापन
सट्टी बाजार स्थान परिवर्तित करने पर व्यापारियों का धरना
सट्टी बाजार स्थान बदलने पर व्यापारियों का धरना
विज्ञापन

धरनाकारियों को किया गिरफ्तार, मुचलके पर छोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
रुदौली (फैजाबाद)। शहर के दरगाह रोड पर सोमवार को लगने वाली सट्टी बाजार का स्थान परिवर्तन करने के विरोध में संयुक्त विपक्ष की अगुवाई में व्यापारियों ने दरगाह रोड पर धरना-प्रदर्शन किया। जानकारी पर तहसीलदार ज्ञान प्रकाश गुप्त की मौजूदगी में रुदौली व पटरंगा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस प्रशासन ने एकत्र भीड़ को हटाने का प्रयास किया। लेकिन व्यापारी नेता अपनी मांगों पर अड़े रहे। पुलिस, धरनाकारियों को गिरफ्तार कर कोतवाली ले आई। कोतवाली में भी नेताओं ने जमकर हंगामा काटा और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

सपा नेता हयात मसूद गजाली व बसपा नगर अध्यक्ष चौधरी शहरयार ने बताया कि प्रशासन मनमानी कर रहा है। मनमानी के आगे व्यापारी कतई नहीं झुकेंगे। सट्टी बाजार पचास साल से दरगाह रोड पर लग रही है। अब प्रशासन ने इसे सिनेमा हाल रोड पर कर दिया है। कोतवाली पहुंचे एसडीएम गिरजेश चौधरी ने गिरफ्तार नेताओं व व्यापारियों से वार्ता की। एसडीएम ने कहा कि प्रशासन ने जो स्थान तय कर दिया है, वहीं पर सट्टी बाजार लगाई जाएगी। एसडीएम ने बताया कि गिरफ्तार नेताओं व व्यापारियों को देर शाम दो-दो लाख के निजी मुचलके पर रिहा कर दिया। गिरफ्तार लोगों में पूर्व पालिकाध्यक्ष जब्बार अली, डॉ. एबी सिंह, अब्दुल जब्बार, कांग्रेसी नेता आसिफ मुन्ना, बसपा नेता मो. सईद, पूर्व ब्लॉक प्रमुख मुनव्वर अली, सभासद अजीम खां, मलिक अंसार आदि शामिल रहे। उधर, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. कृष्ण गोपाल का कहना है कि सोमवार को सट्टी बाजार नए स्थान पर लगेगी। विरोध करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई होगी। जिस स्थान पर यातायात प्रभावित होता है, वहां से बाजार हटाने का अधिकार पुलिस को है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed