{"_id":"594031074f1c1ba40a8b46d7","slug":"161497379079-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Updated Wed, 14 Jun 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनाज वितरण में हेराफेरी पर कोटेदार पर केस
अमर उजाला ब्यूरो
बीकापुर (फैजाबाद)। अनाज वितरण में हेराफेरी का मामला जांच में सही पाये जाने पर मंगलवार को पूर्ति निरीक्षक ने कोटेदार के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विकासखंड बीकापुर के गोविंदपुर के कोटेदार अशोक कुमार मिश्र के खिलाफ अनियमितता की शिकायत पर बीते 10 जून को पूर्ति निरीक्षक तारुन विनोद कुमार यादव, बीकापुर आपूर्ति लिपिक मो. नासिर ने कोटेदार के यहां पहुंचकर जांच की थी। गांव में 66 अन्त्योदय राशन कार्ड व 281 पात्र गृहस्थी राशन कार्ड बने हैं। जांच में पाया गया कि कोटेदार द्वारा तीन जून को राशन की उठान कर नौ जून को वितरण किया गया। स्टॉक में 18 बोरी गेहूं व 7 बोरी चावल मौजूद पाया गया। अन्त्योदय के 66 कार्डधारकों के सापेक्ष 63 व पात्र गृहस्थी के 281 कार्डधारकों के सापेक्ष 112 लोगों को ही राशन का वितरण किया गया था। जबकि 3 अन्त्योदय व 169 पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को राशन वितरित नहीं किया गया है। जांच में पता चला कि फरवरी में भी कोटेदार द्वारा राशन वितरित नही किया गया। स्टाक की जांच करने पर करीब 18 क्विंटल गेहूं व 15 क्विंटल चावल की हेराफेरी किये जाने की पुष्टि हुई है। कोतवाल आरपी सिंह ने बताया कि कोटेदार के खिलाफ केस दर्ज करके जांच कराई जा रही है।