{"_id":"5d0a6ea48ebc3e5a265b2b67","slug":"156096475820-faizabad-news3","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल चोर गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल चोर गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। थाना कैंट व सर्विलांस सेल ने मोबाइल चोर गिरोह के चार बदमाशों को दबोचा है। इनके पास से करीब पांच लाख रुपये के 20 स्मार्ट फोन बरामद हुए हैं।
ये सभी फोन भीड़भाड़ वाले इलाके से चोरी किए गए थे। आरोपी फोन को बेचने लखनऊ जा रहे थे, तभी पुलिस के हत्थे चढ़ गए।
एसएसपी आशीष तिवारी ने पत्रकारों को बताया कि एसपी सिटी अनिल सिंह सिसौदिया, सीओ सिटी अरविंद चौरसिया व सीओ क्राइम वीरेंद्र विक्रम के नेतृत्व में गठित थाना कैंट प्रभारी नीतीश श्रीवास्तव व सर्विलांस सेल प्रभारी अभिषेक सिंह की टीम को सूचना मिली कि कुछ लोग चोरी के मोबाइल को सदर बाजार होकर बेचने के लिए लखनऊ जा रहे हैं।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मंगलवार रात करीब 10:35 बजे थाना कैंट के बंगला नंबर-70 तिराहा के पास संदिग्ध हालात में खड़े चार लोगों को पकड़ा।
तलाशी के दौरान इनके पास से चोरी के 20 महंगे मोबाइल बरामद हुए। बरामद मोबाइल की कीमत करीब पांच लाख रुपये बताई जा रही है।
एसएसपी के मुताबिक पकड़े गए बदमाशों की पहचान कनीगंज नौनहटिया निवासी सुजय वर्मा, विद्याकुंड के रामकुमार निषाद, रानोपाली निवासी विश्वनाथ गुप्ता व कनीगंज जयसिंहपुर निवासी अमन सिंह के रूप में हुई।
आरोपियों ने पूछताछ में कुबूला है कि जनपद के विभिन्न क्षेत्रों के भीड़भाड़ वाले इलाके से मोबाइल चोरी करते थे और फिर इसे लखनऊ ले जाकर बेचते थे।