{"_id":"5d0a6abe8ebc3e3b713d1d47","slug":"15609637606-faizabad-news124","type":"story","status":"publish","title_hn":"योग दिवस पर स्पोर्ट्स स्टेडियम में दो हजार से ज्यादा लोग करेंगे योग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योग दिवस पर स्पोर्ट्स स्टेडियम में दो हजार से ज्यादा लोग करेंगे योग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। पांचवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून पर शहर से देहात तक आयोजन को लेकर उत्साह है। स्थानीय स्पोर्ट्स स्टेडियम, मकबरा में दो हजार लोग एक साथ योग करेंगे, इसमें नेता-अधिकारी भी शामिल होंगे।
योग दिवस में शामिल होने के लिए अधिकारियों और कर्मचाश्यिों को छह बजे पहुंचने के लिए कहा गया है। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने बैठक में अफसरों को इसके लिए जिम्मेदारी सौंप दी है।
डीएम ने बताया कि 21 जून को प्रात: सात से आठ बजे तक प्रशिक्षित योग शिक्षक लोगों को योग कराएंगे। इसमें सभी आम नागरिक गण, गणमान्य नागरिक, बच्चे, भारत स्काउट दल, नेहरू युवा केन्द्र, एनसीसी, एनएसएस, डिग्री व इंटर कालेज के छात्र और सभी सरकारी कार्यालयों के अधिकारी, कर्मचारी अपनी सहभागिता करेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने सभी लोगों से प्रात: 6 बजे के पहले ही स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंचने की अपील की। उन्होंने 21 जून को वालंटियर भी तैनात करने को कहा।
कहा कि स्टेडियम में सभी लोग स्वच्छता की दृष्टि से अपने साथ मैटिंग, चटाई, दरी या चादर साथ लाएं, जिससे उन्हें योग अभ्यास करने में किसी प्रकार की दिक्कत न हो।
इस योग दिवस पर सभी सांसद, विधायक, महापौर व जनप्रतिनिधियों के साथ कमिश्नर, डीआईजी व एसएसपी को भी आमंत्रित किया गया है।
बार एसोसिएशन, व्यापार मंडल और स्वयं सेवी संस्थाओं आदि के लोगों से भी कार्यक्रम में स्वेच्छा से भाग लेने के लिए कहा। कार्यक्रम में दो हजार लोगों के भाग लेने का अनुमान है।
बताया कि जिला स्तर की भांति तहसील व ब्लाक स्तर पर इसी प्रकार के कार्यक्रम को आयोजित करने के लिए सभी एसडीएम व बीडीओ को निर्देश दिया गया है।
रैली निकाल योग करने के लिए आमंत्रण देगा पतंजलि योग समिति
अयोध्या। जिला प्रशासन के आह्वान पर पतंजलि योग समिति की सभी समितियां आयोजन को सफल बनाने में जुट गई हैं। इसी क्रम में 20 जून को शाम 5 बजे से योग जागरूकता एवं आमंत्रण रैली निकाली जाएगी।
यह रैली नाका से शुरू होकर फतेहगंज, चौक, रिकाबगंज, कसाबबाड़ा होते हुए पुन: नाका पर पूर्ण होगी। रैली के माध्यम से पतंजलि के समस्त प्रभारीगण, योग शिक्षक/शिक्षिकाएं व सदस्यगण बाइक पर सवार होकर लोगों को योग के प्रति जागरूक करेंगे तथा 21 जून को प ्रात: 5 बजे स्पोर्ट्स स्टेडियम मकबरा पहुंचने का आमंत्रण देंगे। े
अवध विवि में 700 लोग करेंगे योग
डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के योगोपचार विभाग के समन्वयक एवं योग दिवस के संयोजक प्रो. संत शरण मिश्र ने बताया कि विवेकानंद सभागार के प्रांगण में लगभग 700 लोग एक साथ योग करेंगे। इसमें विश्वविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी, विद्यार्थी एवं एनएसएस, एनसीसी के स्टाफ तथा कैडेट्स भाग लेंगे।
महाराजा इंटर कॉलेज व टाइनी टाट्स में चल रहा योग प्रशिक्षण
अयोध्या। पढ़ते व बढ़ते बच्चों के लिए योग बहुत लाभकारी है। ये बात महाराजा इंटर कॉलेज अयोध्या में चल रहे पांच दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर के तीसरे दिन योग प्रशिक्षक रामजी सोनी ने कही। प्रशिक्षण शिविर के तीसरे दिन साकेत महाविद्यालय, एसएसवी इंटर कॉलेज व महाराजा इंटर कॉलेज अयोध्या के कुल 150 कैडेट्स ने योग के विभिन्न लाभकारी आसनों का प्रशिक्षण लिया।