फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   खेत में किसान की करंट लगने से मौत

खेत में किसान की करंट लगने से मौत

Sun, 16 Jun 2019 12:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
खेत में किसान की करंट लगने से मौत
मया बाजार। पोल के स्टे वायर में प्रवाहित करंट खेत की बाड़ में उतर आया। इसकी चपेट में आने से खेत में काम कर रहे एक किसान की मौत हो गई।
विज्ञापन



सूचना पर पहुंची पुलिस को ग्रामीणों के कोपभाजन का शिकार होना पड़ा। आक्रोशित ग्रामीण पावर कॉर्पोरेशन के कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए ले जाने से मना करके सड़क जाम करने का प्रयास करने लगे। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत करके शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।


महराजगंज थाना क्षेत्र के सराय सागर मजरे बदाकपुर गांव में शनिवार सुबह छह बजे गांव निवासी आत्माराम मौर्या (48) अपने खेत में धान की नर्सरी डालने की तैयारी कर रहा था।
विज्ञापन



इसी दौरान खेत के बगल में लगे पोल के स्टे वायर में प्रवाहित करंट जानवरों से बचाव के लिए उसके खेत में लगे तार के बाड़ में उतर आया। करंट की चपेट में आकर आत्माराम झुलस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



जानकारी होने पर गांव वाले उसे सीएचसी मया बाजार ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस को ग्रामीणों के कोपभाजन का शिकार होना पड़ा।


आक्रोशित ग्रामीण पावर कॉर्पोरेशन के कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। उन्होंने पुलिस को शव पोस्टमार्टम के लिए ले जाने से मना कर दिया तथा सड़क जाम करने का प्रयास किया।



ग्रामीणों का कहना था कि स्टे वायर में करंट उतरने की सूचना कई दिन पहले पावर कॉर्पोरेशन को दी गई थी मगर उसे ठीक नहीं किया गया। मौके पर पहुंचे सीओ सदर वीरेंद्र विक्रम सिंह ने लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया व शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आत्माराम स्थानीय बाजार मया में बीज की दुकान भी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed