फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   राम के मंगलकारी स्वरूप को अंगीकार करना होगा- डॉ शर्मा

राम के मंगलकारी स्वरूप को अंगीकार करना होगा- डॉ शर्मा

Sat, 15 Jun 2019 12:05 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
राम के मंगलकारी स्वरूप को अंगीकार करना होगा- डॉ शर्मा
अयोध्या। डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा ने शुक्रवार को रामनगरी में चार दिवसीय सरयू महोत्सव का शुभारंभ किया। कहा कि राम के मंगलकारी स्वरूप को अंगीकार करना होगा।
विज्ञापन



कुछ लोग ऐसे हैं जिनको राम नहीं दिखते। हर व्यक्ति के आचरण में राम समाहित हैं। राम सबके अंतर्मन में विराजते हैं। जहां धर्म, सत्य, समर्पण है, वहां राम हैं। आज पूरे विश्व में हमारी संस्कृति, विरासत की चर्चा होती है, हमारे देश की संस्कृति दूसरों को स्वीकार करती है।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि सरयू आरती का प्राविधान शास्त्रों में राम के समय से चला आ रहा है। भगवान श्रीराम ने जब भी कोई पुण्य का काम किया सबसे पहले नदी, समुद्र की पूजा की, लेकिन जब लोकहितकारी कार्यों में बाधा दिखी तो राम ने बाण भी उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन



कहा कि राम जब अयोध्या से जाते हैं तो सत्ताधारी से बनवासी राम बन जाते हैं। बनवासी राम ने केवट, निषाद से दोस्ती की तो शबरी के बेर भी खाए।


रीक्ष, भालू, वानर को एकत्रित कर दबे-कुचले उपेक्षित लोगों का समूह बनाया। कहा कि रामराज्य की परिकल्पना कैसी रही होगी? लंका विजय के बाद जब राम अयोध्या लौटे तो उनका स्वागत जिस तरह से किया गया था, प्रदेश सरकार ने दीपोत्सव का आयोजन कर उस परिकल्पना को साकार करने का काम किया है।


इससे पूर्व उन्होंने आंजनेय सेवा संस्थान के तत्वाधान में आयोजित चार दिवसीय सरयू महोत्सव का द्वीप प्रज्वलन कर भव्य उद्घाटन किया।


नगर विधायक वेद गुप्ता द्वारा राम दरबार की मूर्ति व गदा तथा आंजनेय सेवा संस्थान के अध्यक्ष महंत शशिकांत दास द्वारा रामदरबार का चित्र भेंटकर डिप्टी सीएम का स्वागत सम्मान किया गया।


संचालन भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अभिषेक मिश्र ने किया। इस दौरान महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, बीकापुर विधायक शोभा सिंह चैहान, ज.गु.वासुदेवाचार्य, महंत मैथिलीरमण शरण, महंत रामशरण दास, महंत अवधेश दास, महंत गिरीशदास, महंत मनमोहन दास, महंत अर्जुन दास, भाजपा महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष अवधेश पांडेय, जिला मंत्री परमानंद मिश्र, चंदप्रकाश गुप्ता, डॉ.बांके बिहारी मणि त्रिपाठी सहित अन्य मौजूद रहे।


डिप्टी सीएम ने की मां सरयू की महाआरती
डिप्टी सीएम शुक्रवार की शाम 7 बजे अयोध्या पहुंचे और सर्वप्रथम मां सरयू की महाआरती में शामिल हुए। वैदिक मंत्रोच्चारों के मध्य, विधिविधान पूर्वक 5051 बत्ती की महाआरती की।


सरयू तट पर जैसे ही ओम जय सरयू माता, मईया जय सरयू माता...की ध्वनि गूंजी, संपूर्ण तट जय श्रीराम, जय मां सरयू के जयकारों से गुंजायमान होने लगा। डिप्टी सीएम ने करीब 20 मिनट तक पूरी तन्मयता से मां सरयू की आरती उतारी और पूजन अर्चन किया तो रामनगरी की गरिमा के अनुकूल यहां मौजूद संत-धर्माचार्यों से भी आशीर्वाद लिया।


अपराधियों के खिलाफ कड़ा कदम उठा रही सरकार
उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि सरयू के पवित्र तट पर मां सरयू की आरती का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।


अयोध्या के संत-महंत जब किसी नदी के तट पर एकत्रित होते हैं तो वहां का कल्याण अवश्य होता है। निश्चित रूप से यह संयोग कल्याणकारी होगा, उत्तर प्रदेश सशक्त प्रदेश बनेगा।



उन्होंने कहा कि गंगा मिशन के अंतर्गत नदियों के सफाई का जो अभियान है उसमें सरयू भी शामिल है, सरयू को प्रदूषण मुक्त करने का काम चल रहा है।


निजी स्कूलों द्वारा वसूली जा रही मनमानी फीस के सवाल पर कहा कि इसके लिए हर जिले में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में शुल्क नियामक समिति बनी है।


वहीं शिकायत की जा सकती है, शिकायत आने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। प्रदेश में बढ़ते आपराधिक घटनाओं पर कहा कि सरकार अपराधियों के खिलाफ कड़ा कदम उठा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed