{"_id":"5cf2bafebdec22076c4ee435","slug":"155941150017-faizabad-news167","type":"story","status":"publish","title_hn":"परमहंस का ऐलान, राम मंदिर नहीं बना तो करूंगा आत्मदाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परमहंस का ऐलान, राम मंदिर नहीं बना तो करूंगा आत्मदाह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। देश में दोबारा मोदी की सरकार बनते ही एक बार फिर राम मंदिर को लेकर अयोध्या में सरगर्मी तेज हो गई। तपस्वी छावनी में शनिवार को संतों ने राम मंदिर निर्माण के लिए हवन यज्ञ किया।
तपस्वी छावनी के उत्तराधिकारी महंत स्वामी परमहंस दास ने कहा कि यदि मोदी सरकार ने पंचवर्षीय कार्यकाल में राम मंदिर का निर्माण नहीं किया तो वह पीएम कार्यालय के सामने आत्मदाह कर लेंगे।
शनिवार को तपस्वी छावनी में राम मंदिर निर्माण के लिए संतों ने यज्ञ किया। राम मंदिर के लिए आमरण अनशन कर चुके स्वामी परमहंस दास ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग किया है कि अयोध्या में सोमनाथ की तर्ज पर राम मंदिर का निर्माण कराए।
विज्ञापन
उन्होंने यज्ञ के दौरान शपथ ली है कि यदि मोदी सरकार के पंचवर्षीय कार्यकाल में राम मंदिर निर्माण नहीं हुआ तो वह पीएम कार्यालय के सामने आत्मदाह कर लेंगे।
यज्ञ में शामिल रामलला के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास का कहना है कि यज्ञ के माध्यम से मोदी सरकार को राम मंदिर निर्माण की याद दिलाई जा रही है।
मोदी सरकार से राम मंदिर निर्माण की आशा है, यज्ञ के माध्यम से जो बाधा है उसे दूर करने की प्रभु से प्रार्थना की गई है। कहां की मोदी और योगी सरकार में राम मंदिर का निर्माण नहीं होगा तो कब होगा। अब कोई बहाना नहीं चलेगा, सरकार को शीघ्र राम मंदिर निर्माण के लिए कुछ ना कुछ करना ही होगा।
वेदांती का दावा 2024 में बनेगा राम मंदिर
अयोध्या राम जन्मभूमि न्यास के सदस्य व पूर्व सांसद डॉ. रामविलास दास वेदांती ने भी शनिवार को राम मंदिर को लेकर एक नया दावा किया।
उन्होंने कहा कि 2024 में राम मंदिर का निर्माण होगा। देश में हिंदुत्व का एजेंडा चार चरणों में लागू होगा। पहले चरण में सरकार धारा-370 खत्म करेगी, दूसरे चरण में 35-ए को समाप्त किया जाएगा।
तृतीय चरण में गैर विवादित जमीन राम जन्मभूमि न्यास को वापस की जाएगी। इसके लिए केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर रखी है। जमीन मिलने के बाद चतुर्थ चरण में 2024 में राम मंदिर निर्माण की प्रक्रिया शुरू होगी। कहा कि मोदी सरकार में हिंदुत्व की भावना की रक्षा होगी, भव्य राम मंदिर बनेगा। इस काम को केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही कर सकते हैं।