{"_id":"5ca3bcc3bdec222dcc577bdc","slug":"151554234563-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरवरी-मार्च रहे कूल-कूल, अब गर्मी होगी भरपूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरवरी-मार्च रहे कूल-कूल, अब गर्मी होगी भरपूर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरवरी-मार्च रहे कूल-कूल, अब गर्मी होगी भरपूर
अयोध्या। इस वर्ष फरवरी व मार्च ठंडा रहने के बाद अब भरपूर गर्मी पड़ने के आसार है। मौसम में बदलाव के चलते जहां अप्रैल माह में ही पारा 40 डिग्री के पास पहुंचने की संभावना है वहीं मई-जून में पारा 40 के पार भी जा सकता है।
मौसम विभाग का कहना है कि ग्लोबल वॉर्मिंग के चलते हर वर्ष गर्मियों में तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। समय से ठंडी व गर्मी नहीं पड़ने से हर साल मौसम का मिजाज बदल रहा है।
इस वर्ष जनवरी के अंतिम सप्ताह तक पारा चढ़ा रहा लेकिन फरवरी व मार्च में अच्छी बारिश के चलते तापमान सामान्य से भी कम हो गया। अब अप्रैल व मई माह में पारा तेज से बढ़ने के आसार हैं।
विज्ञापन
अनुमान है कि पुरवा हवा ने अभी तापमान पर कुछ अंकुश लगाया है लेकिन आगामी दिनों में पछुआ हवा चलने पर तापमान 40 डिग्री के पास पहुंच सकता है।
मौसम विभाग के वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्र का कहना है कि फरवरी में अधिकतम तापमान 24 से 28 डिग्री व मार्च में 32 डिग्री के आसपास रहना चाहिए।
नवंबर, दिसंबर व जनवरी में नरमी रहने के बाद इस बार फरवरी व मार्च में हुई बारिश ने ठंड वापस लौटा दी थी। इस दौरान जनवरी से मार्च तक होने वाली औसत वर्षा 35 से 36 मिमी. की अपेक्षा इस वर्ष 59.5 मिमी. वर्षा हुई है।
इसमें सबसे ज्यादा वर्षा 26 जनवरी को 36 मिमी. दर्ज की गई थी। कहा कि वहीं अब पछुवा हवा की शुरूआत होने पर अप्रैल के अंत तक पारा 40 के पास व मई में 40 पार कर सकता है। मौसम में आ रहे इस परिवर्तन की वजह ग्लोबल वार्मिंग मानी जा सकती है।