{"_id":"5ca255dfbdec2213ff32c874","slug":"151554142687-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवध विवि कैंपस कोर्सों की आवेदन तिथि बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवध विवि कैंपस कोर्सों की आवेदन तिथि बढ़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवध विवि कैंपस कोर्सों की आवेदन तिथि बढ़ी
अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के आवासीय परिसर में संचालित सभी पाठ्यक्रमों में शैक्षणिक सत्र 2019-20 में स्नातक प्रवेश की ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 30 मार्च से बढ़ा कर 29 अप्रैल कर दी गई है। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल की गई है। साथ ही परास्नातक पाठ्यक्रम के लिए आवेदन 31 मई तक हो सकेगा। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 30 मई निर्धारित की गई है।
प्रवेश के लिए आवेदन-पत्र, सूचना, अर्हता एवं दिशा-निर्देश विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है। आवासीय परिसर प्रवेश परीक्षा-2019 के समन्वयक प्रो. हिमांशु शेखर सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय परिसर के स्नातक पाठ्यक्रमों में बीबीए, बीसीए, बीपीईएस, बीलिब आईएससी एवं बीएससी (फिजिक्स, मैथ, इलेक्ट्रानिक्स), (फिजिक्स, मैथ, कमेस्ट्री), (फिजिक्स, मैथ, कम्प्यूटर साइंस), (माइक्रोबायोलॉजी, बायोकेमेस्ट्री केमेस्ट्री), (माइक्रोबायोलॉजी, केमेस्ट्री, इन्वायरमेंट साइंस) एवं परिसर में संचालित वोकेशनल पाठ्यक्रमों (स्नातक स्तर के) में बीवोक इन जनसंचार एवं पत्रकारिता, बीवोक इन टूरिज्म एंड हॉस्पिटलिटी, बीवोक इन फैशन डिजाइन एंड गारमेंट टेक्नोलॉजी, बीवोक इन फाइन आर्ट (विजुअल आर्ट) शामिल है।
अन्य व्यवसायिक पाठ्यक्रमों में (विश्वविद्यालय एवं संबद्ध महाविद्यालय) में बीपीएड, एलएलबी(त्रिवर्षीय एवं पंचवर्षीय केवल संबद्ध महाविद्यालयों हेतु) है। उन्होंने बताया है कि आवासीय परिसर में संचालित सभी पाठ्यक्रमों में आवेदन को देखते हुए प्रवेश परीक्षा करायी जायेगी जिसकी सूचना विश्वविद्यालय की अधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी।