फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   13 चौकी प्रभारी समेत 26 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन

13 चौकी प्रभारी समेत 26 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन

Sat, 09 Mar 2019 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
13 चौकी प्रभारी समेत 26 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन
अयोध्या। एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने शुक्रवार की देर रात 13 चौकी प्रभारियों समेत 26 उपनिरीक्षकों के कार्य क्षेत्र में परिवर्तन किया है। इस फेरबदल में राजेश मिश्र को प्रभारी रिकाबगंज से चौकी चौक, धर्मेंद्र यादव को चौकी कटरा से थाना पूराकलंदर, अजेंद्र प्रताप सिंह को चौकी मीरनघाट से कोतवाली बीकापुर, श्रीप्रकाश सिंह को चौकी किला से साहबगंज चौकी, संतोष त्रिपाठी को चौकी साहबगंज से चौकी किला, दीपेंद्र विक्रम सिंह को चौकी औद्योगिक नगर से पटरंगा हाईवे चौकी प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन



वहीं, अंजेश सिंह को चौकी चौक से चौरे बाजार चौकी, चौरे बाजार चौकी इंचार्ज अगस्तमुनि त्रिपाठी को कोतवाली बीकापुर, हरे कृष्ण को चौकी चिलबिली से थाना कुमारगंज, सहादतगंज चौकी इंचार्ज चौकी प्रभारी अमित कुमार को चौकी प्रभारी रिकाबगंज, चौकी अलीगढ़ प्रभारी अजय सिंह को चौकी प्रभारी नवीन मंडी व नवीन मंडी से रणविजय सिंह को अलीगढ़ चौकी का प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन



इसके साथ अलावा सर्विलांस सेल में तैनात एसआई अमित सिंह को चौकी प्रभारी सहादतगंज, पुलिस लाइन में तैनात इनरू प्रसाद यादव को थाना कोतवाली नगर, थाना पूराकलंदर में तैनात एसआई धर्मेंद्र शुक्ला को चिलबिली चौकी प्रभारी, थाना पूराकलंदर में तैनात शंकर लाल को कटरा चौकी प्रभारी, एसएसआई रौनाही राजेंद्र यादव को एसएसआई कोतवाली अयोध्या, एसएसआई अयोध्या सर्वेश अस्थाना को रौनाही थाने का एसएसआई, थाना बीकापुर में तैनात एसआई विवेक राय को औद्योगिक नगर चौकी इंचार्ज बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



कोतवाली अयोध्या में तैनात एसआई रमेश पांडेय को थाना रौनाही, थाना पटरंगा में तैनात शंभूनाथ को कोतवाली अयोध्या, थाना कैंट में तैनात एसआई ओमप्रकाश यादव को थाना कैंट, थाना पूराकलंदर में तैनात दिवाकर को थाना हैदरगंज, थाना महराजगंज में तैनात एसआई हरिश्चंद यादव को थाना इनायतनगर, थाना महराजगंज में तैनात चंद्रमणि यादव को पुलिस लाइन भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed