फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   बच्चों की प्रतिभा निखारने की जिम्मेदारी शिक्षकों व अभिभावकों की : स्वामी प्रसाद

बच्चों की प्रतिभा निखारने की जिम्मेदारी शिक्षकों व अभिभावकों की : स्वामी प्रसाद

Mon, 18 Feb 2019 01:14 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Feb 2019 01:14 AM IST
विज्ञापन
बच्चों की प्रतिभा निखारने की जिम्मेदारी शिक्षकों व अभिभावकों की : स्वामी प्रसाद
बच्चों की प्रतिभा निखारने की जिम्मेदारी शिक्षकों व अभिभावकों की : स्वामी प्रसाद
विज्ञापन

अयोध्या। सभी बच्चों में प्रतिभाएं होती हैं, जिन्हें निखारने की जिम्मेदारी अध्यापक एवं उनके अभिभावकों की होती है। इसलिए हमको और आपको अपने बच्चों को अच्छी एवं संस्कारवान शिक्षा दिलाने के प्रति कटिबद्ध होना चाहिए।

ये विचार कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने समदा गोसाईगंज के बाबू गया प्रसाद कॉन्वेंट स्कूल में रविवार को आयोजित वार्षिकोत्सव समारोह को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।
विज्ञापन


कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में अंग्रेजी माध्यम की अच्छी शिक्षा देने की जो पहल इस विद्यालय ने की है, वह सराहनीय है। सांसद हरिओम पांडे ने कहा कि बच्चों को इस तरह शिक्षा देनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिससे उनके अंदर बहुआयामी प्रतिभा का विकास हो और वह देश तथा क्षेत्र के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकें। कार्यक्रम के उपरांत मंत्री व सांसद ने विद्यालय के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया। बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए।

जिसमें राष्ट्रभक्ति एवं भारतीय संस्कृति की झलक दिखाई दी। उक्त अवसर पर राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य बलराम मौर्य, भाजपा पिछड़ा वर्ग के जिला उपाध्यक्ष शेखर जायसवाल, सालिगराम शर्मा, कन्हैयालाल त्रिपाठी, ओम प्रकाश सोनी, विद्यालय के प्रबंधक कृष्ण चंद्र मौर्य, केशवराम मौर्य, अनुपमा मौर्य, डॉ. एमलाल वर्मा, राम सागर वर्मा, सहित विद्यालय परिवार के लोग तथा क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।


श्रम एवं सेवायोजन कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या को विकास खंड मया के शिक्षा प्रेरकों ने जिलाध्यक्ष बृजेश सिंह की अगुवाई में सेवा बहाली व 30 माह के बकाया भुगतान के संबंध में एक ज्ञापन सौंपा।


जिस पर मंत्री ने समस्या के निदान का आश्वासन दिया। इस मौके पर पुष्पेंद्र निषाद, रमेश कुमार, शैलेंद्र प्रताप, सालिगराम, शशिकला, माधुरी, ज्ञानमती, सितारा आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed