फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   दो वीडीओ को प्रतिकूल प्रविष्टि, एक के खिलाफ होगी जांच

दो वीडीओ को प्रतिकूल प्रविष्टि, एक के खिलाफ होगी जांच

Wed, 19 Sep 2018 11:50 PM IST
Updated Wed, 19 Sep 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
दो वीडीओ को प्रतिकूल प्रविष्टि, एक के खिलाफ होगी जांच
दो वीडीओ को प्रतिकूल प्रविष्टि, एक के खिलाफ होगी जांच
विज्ञापन

फैजाबाद। जिले के नोडल अफसर/ आयुक्त आवास विकास अजय चौहान ने बुधवार को रुदौली ब्लॉक के सांसद आदर्श गांव मांगी चांदपुर का स्थलीय निरीक्षण किया। गांव के लोगों से बातचीत की।

लापरवाही मिलने पर दो ग्राम पंचायत अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि और एक के खिलाफ जांच का निर्देश दिया। उन्होंने जिलाधिकारी से विकास योजनाओं से जुड़े सभी विभागों के नोडल अधिकारी नियुक्त करने व प्रत्येक माह रिपोर्ट लेने का निर्देेश भी दिया।
विज्ञापन


नोडल अफसर/आयुक्त आवास विकास अजय चौहान ने शासन से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में विभागीय अधिकारियों से जानकारी ली और आम लोगों से भी हकीकत जानी। वे सबसे पहले आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां एक महिला की गोद भराई व एक बच्चे का अन्नप्रासन कराया। इसके बाद जनता से रू-ब-रू हुए। खुली बैठक में ही अफसरों से योजनाओं की प्रगति की जानकारी लेने के साथ सत्यापन भी किया।

इस दौरान वृद्धावस्था पेंशन, विकलांग पेंशन, विधवा पेंशन एवं अन्य सरकार की योजनाओं के बाबत जनता से जब पूछा गया तो शिकायतों की झड़ी लग गई।

गांव में आशाराम के दरवाजे पर छह माह पहले बने इंडिया मार्का दो नल के फिर खराब होने की शिकायत पर ग्राम पंचायत अधिकारी ने बताया कि मरम्मत का इस्टीमेट जेई एमआई को दिया है।

जब आयुक्त ने सत्यता जानने के लिए जेई एमआई को तलब किया तो उन्होंने बताया कि ऐसी कोई इस्टीमेट ग्राम पंचायत अधिकारी ने उन्हें नहीं दिया।

इसी तरह गांव के ही अवनीश बहादुर सिंह ने पंडित पुरवा मांगी से खरगूपुर जाने वाले मार्ग पर पांच प्रधानों का कार्यकाल बीत जाने के बाद भी खड़ंजा न लगने की शिकायत पर उसी ग्राम पंचायत अधिकारी ने बताया कि इस मार्ग पर कुछ समय पूर्व खड़ंजा लग चुका है।

इस पर आयुक्त ने डीएम से इसकी जांच कराकर रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए और खड़ंजा न लगने पर धनराशि निकले जाने की स्थिति में ग्राम पंचायत अधिकारी को निलंबित करते हुए ग्राम प्रधान व सेक्रेटरी से वसूली कराए जाने का निर्देश दिया।

गांव के मंजीत सिंह व प्रवेश मौर्या ने बताया कि गांव में लकड़ी के पोल पर अभी भी विद्युत सप्लाई दी जा रही है। इस पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए कहा कि आदर्श संासद गांव में चयनित होने के बाद संसद की उपस्थिति में हुई चौपाल में विद्युत व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए थे।

पोल न बदले जाने पर डीएम ने अधिशासी अभियंता को फटकार लगाई। ग्रामीणों की सड़क के किनारे नाली न बनने की शिकायत पर उसका निरीक्षण करने नोडल अधिकारी स्वयं निकल पड़े।

गांव में भ्रमण के दौरान तीन फीट गहरी हुई खोदाई के बाद भी निर्माण न होने पर अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण सेवा और ब्लॉक के तकनीकी सहायकों से पूरे गांव का सर्वे कराकर नाली निर्माण प्राथमिकता के आधार पर कराने के लिए कहा।

प्राथमिक विद्यालय में नोडल अधिकारी को विद्यालय के बच्चे प्रश्नों का उत्तर नहीं दे पाए। दो घंटे की चौपाल व एक घंटे गांव में भ्रमण के बाद नोडल अधिकारी ने गांव में पौधरोपण किया।

इसके बाद उन्होंने रूदौली-भेलसर मार्ग पर बन रहे रेलवे ओवर ब्रिज का निरीक्षण किया। समय पर निर्माण पूरा करने के निर्देश भी दिए। फिर विकासखंड रुदौली कार्यालय पहुंचे। वहां गंदगी देख नोडल अधिकारी बिफर पड़े।

उन्होंने ब्लॉक कार्यालय व आवास के बाहर व अंदर गंदगी के लिए डीसी मनरेगा व बीडीओ नागेंद्र मोहन त्रिपाठी को आड़े हाथों लिया। कहा कि आप सीनियर अधिकारी है। सरकार की महत्वपूर्ण योजना स्वच्छता मिशन है।


कम से कम इस और आप तो ध्यान दें। राम जखौली में 38 व नरौली के 40 वृद्धावस्था पेंशव्न के फार्म चार माह से आनलाइन पोर्टल पर लंबित होने पर नाराजगी जताई। दोनों ग्राम पंचायत अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि देने का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed