फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   जनसंख्या पर नियंत्रण से कायम होगा आर्थिक संतुलन-डीएम

जनसंख्या पर नियंत्रण से कायम होगा आर्थिक संतुलन-डीएम

Wed, 11 Jul 2018 11:04 PM IST
Updated Wed, 11 Jul 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
जनसंख्या पर नियंत्रण से कायम होगा आर्थिक संतुलन-डीएम
जनसंख्या पर नियंत्रण से रहेगा आर्थिक संतुलन : डीएम
विज्ञापन

फैजाबाद। जनसंख्या वृद्धि पर नियंत्रण करके ही हम आर्थिक संतुलन कायम रख सकते हैं। जिससे समाज के प्रत्येक व्यक्ति को उसकी आवश्यकतानुसार संसाधन एवं अवसर प्राप्त हो सकें। इसके लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सहभागिता होना अति आवश्यक है। यह बातें बुधवार को विश्व जनसंख्या दिवस के मौके पर विश्व जनसंख्या स्थिरता पखवारा के शुभारंभ अवसर पर कचहरी के निकट स्थित एक गेस्ट हाउस में जिलाधिकारी डॉ. अनिल कुमार पाठक ने कही।
जिलाधिकारी ने बताया कि आज हमारे पास जनसंख्या नियंत्रण के लिये विविध विधियां एवं साधन हैं। जिसका इस्तेमाल कर हम जनसंख्या वृद्धि पर नियंत्रण कर सकते हैं। लेकिन यह तभी हो सकता है जब हम जागरूक हों। इससे पहले डीएम ने जनसंख्या नियंत्रण पर जागरूकता व प्रचार-प्रसार के लिए सारथी वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जो जनपद के प्रत्येक ब्लॉक, प्रत्येक क्षेत्र में जाकर लोगों को जागरूक करेगी। इस मौके पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सीबी द्विवेदी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला महिला चिकित्सालय डॉ. श्रीकांत शुक्ला, डॉ.. एके सिंह, जिला कार्यक्रम प्रबंधक राम प्रकाश पटेल, डीसीपीएम अमित कुमार, डॉ.. हम्माद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर साकेत महाविद्यालय में रोवर्स रेंजर्स द्वारा निकाली गई जन जागरूकता साइकिल रैली को प्राचार्य डॉ. अजय मोहन श्रीवास्तव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। महाविद्यालय की रेंजर लीडर डॉ. मंजूषा मिश्रा ने बताया कि जनसंख्या विस्फोट के कारण ही भारत के नागरिक मूलभूत सुविधाओं से आज तक वंचित हैं। साइकिल रैली साकेत महाविद्यालय से बेनीगंज, अमानीगंज, साहबगंज, नियावां, रिकाबगंज, चौक, गुलाबबाड़ी होते हुए साकेत महाविद्यालय वापस पहुंची। तत्पश्चात आयोजित जनसंख्या नियंत्रण गोष्ठी में वक्ताओं ने जनसंख्या नियंत्रण पर अपने विचार रखें। प्राचार्य ने रोवर्स रेंजर्स देवी प्रसाद, अनिल कुमार, जूली सोनकर, सुजीत कुमार, दिव्यांश रस्तोगी, अमित कुमार, विनोद शर्मा को निपुण प्रमाण पत्र सौंपकर सम्मानित किया। इस मौके पर हरीश श्रीवास्तव, लवकुश, अजय पांडेय, इला शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed