फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   एक मुकदमा जीतने से बेहतर करोड़ों हिंदुओं का दिल जीतना : रिजवी

एक मुकदमा जीतने से बेहतर करोड़ों हिंदुओं का दिल जीतना : रिजवी

Sun, 24 Jun 2018 11:32 PM IST
Updated Sun, 24 Jun 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
एक मुकदमा जीतने से बेहतर करोड़ों हिंदुओं का दिल जीतना : रिजवी
एक मुकदमा जीतने से बेहतर करोड़ों हिंदुओं का दिल जीतना : रिजवी
विज्ञापन

अयोध्या। एक मुकदमा जीतने से बेहतर है करोड़ों राम भक्तों का दिल जीता जाए। अयोध्या भगवान श्रीराम की जन्मभूमि है। राममंदिर अयोध्या में नहीं तो क्या सऊदी अरब में बनेगा। ये बात शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी ने कही। वो रविवार को अयोध्या पहुंचे और श्रीरामजन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष श्रीमहंत नृत्यगोपाल दास से भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया। उन्होंने न्यास कार्यशाला में राममंदिर निर्माण के लिए 10 हजार रुपये दान भी दिया।
रामजन्मभूमि न्यास कार्यशाला में पत्रकारों से वार्ता करते हुए वसीम रिजवी ने कहा कि अयोध्या में मस्जिद की कोई जरूरत नहीं है। मस्जिद बननी ही है तो लखनऊ में अमन-ए-मस्जिद बने। इसका प्रस्ताव हमने कोर्ट में भी पेश किया है। कहा कि सेकुलर मुस्लिम अयोध्या में राममंदिर निर्माण चाहता है, जिससे विवाद खत्म हो। कुछ देशद्रोही मुझे जान से मरवाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन मैं नेकी रास्ते पर चल रहा हूं। इसलिए मुझे कोई खौफ नहीं है। कहा कि कोर्ट के फैसले से, आपसी सहमति से या फिर कानून बनाकर किसी भी रूप में अब राममंदिर का निर्माण जल्द से जल्द होना चाहिए। उन्होंने रामजन्मभूमि न्यास कार्यशाला की गतिविधियों को भी देखा। न्यास कार्यशाला में राममंदिर निर्माण के लिए 10 हजार का दान भी दिया। कहा यह दान नहीं मोहब्बत का पैगाम है। अब कट्टरपंथी, अशिक्षित मुल्ला मुझे धर्म से निष्कासित कर दें। देश मोहब्बत, भाईचारे से चलेगा, नफरत से नहीं। जो विरोधी हैं उनकी जगह पाकिस्तान में है। देश के हर मुसलमान को आगे आकर मोहब्बत का संदेश देना चाहिए।
विज्ञापन

भारत से अलग नहीं किया जा सकता कश्मीर
एक सवाल के जवाब में शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष ने कहा कि कश्मीर भारत का अंग है। उसे कभी भी हिंदुस्तान से अलग नहीं किया जा सकता। कश्मीर मुद्दे पर भारत का मुसलमान साथ है। वह नहीं चाहता कि कश्मीर भारत से अलग हो। कहा कि कश्मीर की समस्या की जन्मदाता कांग्रेस पार्टी है। जो लोग देश को तोड़ने की बात करते हैं उनके खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा कायम होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed